{"_id":"5ee266d68ebc3e431d5dbca7","slug":"firing-firozabad-news-agr445733883","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध अवस्था में युवक गोली लगने से हुआ घायल,रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध अवस्था में युवक गोली लगने से हुआ घायल,रेफर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिकोहाबाद। थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार को नगर के अलग-अलग क्षेत्र में फायरिंग की घटनाओं से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। फायरिंग में एक महिला समेत दो लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को मेडिकल कराया है।
मैनपुरी चौराहे के समीप संदिग्ध अवस्था में एक युवक गोली लगने से घायल हो गया। जानकारी होने पर युवक के साथी उसको लेकर अस्पताल पहुंचे। इमरजेंसी में तैनात डॉक्टर ने परीक्षण के बाद उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। मामला थाना क्षेत्र के मैनपुरी चौराहे के समीप का है।
नगला खंगर के गांव मढैया चंद्रहंस निवासी राजीव (35) पुत्र रामचंद्र मैनपुरी रोड पर कहीं से आ रहा था। जब वह चौराहे के समीप पहुंचा तभी संदिग्ध अवस्था में उसे गोली लग गई। गोली युवक की कांख के पास से घसीटती हुई निकल गई। गोली लगने के बाद युवक ने अपने दोस्तों को फोन कर घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंचे युवक के दोस्त उसको लेकर अस्पताल आए। प्राथमिक उपचार के बाद उसे रेफर कर दिया।
विज्ञापन
वहीं दूसरी तरफ पिथनपुर में हुई फायरिंग के दौरान एक महिला कांतीदेवी (55) पत्मनी स्व. सत्यपाल के छर्रे लग गए। जिससे महिला घायल हो गई। पुलिस ने महिला को मेडिकल के लिए अस्पताल भेजा है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार का कहना है कि मामला दोनों संदिग्ध हैं। मामले की जांच की जा रही है। तहरीर मिलने पर मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।