फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Fireworks factory was running in a house in Bachgaon

बछगांव स्थित मकान में चल रही थी तमंचा बनाने की फैक्टरी

Mon, 04 Oct 2021 12:09 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 04 Oct 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
Fireworks factory was running in a house in Bachgaon
नारखी। नारखी और एसओजी की टीम ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए बछगांव स्थित एक मकान में दबिश देकर दो लोगों को गिरफ्तार किया। मकान में तमंचा बनाने की फैक्टरी चल रही थी। आरोपियों को पूछताछ के बाद कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

सीओ सिटी हरिमोहन सिंह ने बताया कि नारखी थाना पुलिस को सूचना मिली कि बछगांव स्थित एक मकान में तमंचे बनाने की फैक्टरी संचालित हो रही है। इस पर नारखी पुलिस ने एसओजी टीम के साथ दबिश देकर राजू निवासी बछगांव नारखी और रंजीत उर्फ पप्पू निवासी दतावली थाना मटसेना को गिरफ्तार कर लिया। मौके से नौ तमंचा 315 बोर, दो तमंचा 12 बोर, चार अधबने तमंचे और तमंचा बनाने के उपकरण बरामद किए गए। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे पिछले दस साल से तमंचे बनाने का काम कर रहे है। राजू को शिकोहाबाद पुलिस पहले भी जेल भेज चुकी है। सीओ सिटी हरिमोहन सिंह ने बताया कि आरोपियों को कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed