फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Fireman gets Rs 377 as daily honorarium

Firozabad News: फायरमैन को 377 रुपये दैनिक मानदेय

Mon, 19 May 2025 11:29 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Mon, 19 May 2025 11:29 PM IST
विज्ञापन
Fireman gets Rs 377 as daily honorarium
फिरोजाबाद। कांच चूड़ी कारखानों में कार्यरत फायर मैन (गर्म बत्ती कारीगर) को अब दैनिक 377 रुपये मानदेय दिया जाएगा। इसके अतिरिक्त सुरक्षा किट के रूप अच्छी क्वालिटी के बूट और दस्ताने भी दिए जाएंगे। सोमवार को सहायक श्रमायुक्त कार्यालय में हुई वार्ता के दौरान इस पर सहमति बनी।
विज्ञापन

सहायक श्रमायुक्त यशवंत कुमार की अध्यक्षता में एक बैठक सोमवार को आयोजित हुई। बैठक में कांच चूड़ी सेवायोजकों के संगठन द ग्लास सिंडिकेट और श्रमिक वर्ग मौजूद रहे। बैठक के दौरान कांच चूड़ी कारखानों में कार्यरत गर्म बत्ती कामगारों को प्रतिदिन 377 रुपये मानदेय दिए जाने पर सहमति बनी। इसके अतिरिक्त गर्म बत्ती कारीगरों को सुरक्षा उपकरण के तौर पर अच्छी क्वालिटी के बूट और दस्ताने उपलब्ध कराने पर सेवायोजकों ने सहमति व्यक्त की।
विज्ञापन

यही नहीं गर्म बत्ती कारीगरों के न्यूनतम वेतन निर्धारण के लिए एक ज्वाइंट कमेटी गठन भी की जाएगी। बैठक में सेवायोजकों की ओर से हनुमान प्रसाद गर्ग,ललितेश जैन के अलावा श्रमिक वर्ग की ओर से हाकिम सिंह निंबोरिया मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed