फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   fire

कबाड़ा गोदाम में लगी भीषण आग, हड़कंप

Thu, 07 Nov 2019 11:39 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 07 Nov 2019 11:39 PM IST
विज्ञापन
fire
रामगढ़ थाना क्षेत्र के चनोरा गांव में कबाड़ के गोदाम में लगी भीषण आग को बुझाते फयर कर्मी - फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। चनौरा स्थित कबाडे़ के गोदाम में गुरुवार सुबह करीब तीन बजे अचानक भीषण आग लग गई। इससे चारों ओर हड़कंप मच गया। जल्दी आग ने नगर निगम के खत्ताघर को भी चपेट में ले लिया। आस पास के लोगों ने मामले की सूचना फायर ब्रिगेड को दी। सूचना पर पहुंची दमकल की चार गाड़ियों ने करीब ढाई घंटे में आग पर काबू पाया। हालांकि अब तक आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है।
विज्ञापन

डीके पुत्र सुभाष चंद निवासी चनौरा का मिश्रा फ्यूल स्टेशन के सामने कागज के गत्ते व कबाड़ का गोदाम है। गुरुवार सुबह करीब चार बजे अज्ञात कारण से गोदाम में आग लग गई। इससे चारों ओर हड़कंप मच गया। लोग कुछ समझ पाते इससे पहले ही आग ने बराबर में ही स्थित नगर निगम के खत्ताघर को भी चपेट में ले लिया। इससे आस पास के लोगों में हड़कंप मच गया। आग की सूचना लोगों ने अग्रिशमन विभाग को दी।
विज्ञापन

आनन-फानन में मौके पर पहुंची दमकल की टीम ने गेल इंडिया लिमिटेड व शिकोहाबाद फायर स्टेशन से भी दमकल की टीम को बुलाया। सुबह करीब साढ़े छह बजे आग पर काबू पाय जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

आसपास के लोगों में फैली दहशत-
आग की विकरालता देख एक बारगी तो आस-पास के लोगों में दहशत फैल गई। गांव के आसपास धुंआ गुबार देख राहगीर जहां के तहां रुक गए। हालांकि जिस जगह आग लगी वहां ज्यादा आबादी क्षेत्र नहीं था। फिर भी ग्रामीण दहशत में दिखे।

कबाड़ गोदाम में कागज के गत्ते व अन्य सामना भरा था। गोदाम में बिजली उपकरण नहीं थे। फिर आग कैसे लगी पता किया जा रहा है। चार दमकलों ने आग पर पर काबू पाया।
लाखन सिंह - अग्रिशमन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed