फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Fire department alerted to stop incidents of fire on Diwali

दिवाली पर आग की घटनों पर रोक लगाने को अलर्ट हुआ फायर विभाग

Wed, 03 Nov 2021 08:09 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 03 Nov 2021 08:09 PM IST
विज्ञापन
Fire department alerted to stop incidents of fire on Diwali
रैहना रोड स्थित फायर बिग्रेड कार्यालय - फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। बृहस्पतिवार को लक्ष्मी पूजन के साथ ही आतिशबाजी होगी। ऐसे में फायर विभाग ने भी तैयारियों को बुधवार देर शाम तक अंतिम रुप प्रदान कर दिया। ताकि आग की घटना पर तत्काल काबू पाया जा सके। इसके लिए शहर के राजा का ताल, सुभाष तिराहा, गांधी पार्क और तिलक इंटर कॉलेज में कर्मचारियों के साथ दमकलों को तैनात किया जाएगा। सूचना मिलने पर तत्काल गाड़ी को मौके पर भेजकर आग पर काबू पाया जा सके।
विज्ञापन

फायर स्टेशन प्रभारी दुर्गेश कुमार ने बताया कि आग की घटनाओं को रोकने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा। सूचना मिलते ही गाड़ी को मौके पर भेजा जाएगा। यदि कहीं पर आग लगती है तो मोबाइल नंबर 9454418460 व 9454418461 पर तत्काल सूचना दे सकते है। जिससे समय रहते दमकल को मौके पर भेजकर आग पर काबू पाया जा सके। इसके साथ ही फायर स्टेशन रहना और एसपी सिटी कार्यालय परिसर में बने पानी के टैंक को भरवा दिया गया है।
विज्ञापन

जिससे पानी की कमी का सामना न करना पड़े। शहर में करीब 20 स्थानों पर हाईटेंड प्वांइट लगे हुए है। जिसमें मात्र चार ही कार्य कर रहे है। यह प्वाइंट लाइनपार, आर्चिटग्रीन, कोटला चुंगी और सौ शैय्या अस्पताल परिसर में है। इसके साथ ही 16 अन्य स्थानों पर लगे हाईडेंट प्वांइट खराब पड़े है। जिसको ठीक कराने के लिए कई बार जलकल विभाग के अफसरों को पत्राचार किया जा चुका है। लेकिन अभी तक वह सही नहीं हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed