{"_id":"5f92edd88ebc3e9bcf5c6d7f","slug":"fire-cougth-in-house-firozabad-news-agr4649377121","type":"story","status":"publish","title_hn":"सवितानगर में बिजली शार्टसर्किट से मकान में लगी आग,नकदी एवं घरेलू सामान जला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सवितानगर में बिजली शार्टसर्किट से मकान में लगी आग,नकदी एवं घरेलू सामान जला
थाना उत्तर के सविता नगर स्थिति मकान में आग लगने की घटना के बाद जला पड़ा सामान
- फोटो : FIROZABAD
Link Copied
फिरोजाबाद। थाना उत्तर के मोहल्ला सवितानगर में शुक्रवार को बिजली की शार्ट सर्किट से मकान में आग लग गई। आग के लगने से घर में रखी नकदी, बेटी की शादी के लिए खरीदा गया दहेज के सामान जल गया। फायरब्रिगेड की गाड़ी ने आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
सविता नगर निवासी रामप्रकाश सविता पुत्र छिंगामल सविता मेहनत मजदूरी करके परिवार का पालन पोषण करता है। शुक्रवार की शाम को तीन बजे करीब उसकी पत्नी कुसुमा देवी एवं बेटी काजल घर के नीचे कमरे में बैठी थी। इसी दौरान मकान की ऊपरी मंजिल में बिजली के शार्ट सर्किट से अचानक आग लग गई। मकान के ऊपरी मंजिल में धुंआ निकलता देखा तो मां बेटी एवं परिजनों ने शोर मचाया। शोरगुल को सुनकर आस-पास के लोग आग बुझाने के लिए दौड़ पडे़। सूचना पर फायरब्रिगेड की दो गाड़ी को लेकर एफएसओ लाखन सिंह पहुंच गए। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। पीड़ित रामप्रकाश की पत्नी कुसुमा देवी का कहना है कि आग लगने के कारण करीब दो लाख रुपया की नकदी जो बेटी की शादी के लिए रखी थी। इसके साथ ही दहेज में दिए जाने वाला सामान टीवी, फ्रिज, सोफासेट के साथ ही कपड़ों के साथ अन्य घरेलू सामान सभी जल गया। पीड़िता का कहना है कि उसकी बेटी की शादी दिसंबर में थी। उसकी ही तैयारी में जुटे थे। आग लगने से पांच से छह लाख रुपया की हानि होने का अनुमान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।