{"_id":"654685205d48eab0090906a6","slug":"fire-broke-out-in-three-kiosks-near-the-municipality-firozabad-news-c-169-1-vrn1001-8973-2023-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: नगर पालिका के पास तीन खोखों में लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: नगर पालिका के पास तीन खोखों में लगी आग
Sat, 04 Nov 2023 11:23 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Sat, 04 Nov 2023 11:23 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
शिकोहाबाद। नगर पालिका कार्यालय के पास शुक्रवार रात परचून, दर्जी एवं लैदर सीट कवर के लकड़ी तथा टीन के खोखों में अचानक आग लग गई। इसमें तीनों ही खोखे जलकर पूरी तरह राख हो गए। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने लगभग एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस घटना में दुकानदारों का हजारों रुपयों का माल जलकर राख हो गया।
नगर पालिका परिषद शिकोहाबाद के मुख्य प्रवेश द्वार के बराबर से डैनी निवासी हीरा नगर एटा तिराहा शिकोहाबाद की टी-स्टॉल, अबरार मियां की एसके टेलर्स के नाम से लकड़ी के खोखे में कपड़े की दुकान थी। इसमें उनका ऑर्डर का माल भी रखा हुआ था। इस खोखे के बराबर में नितिन निवासी राठौर गली नई बस्ती की टीनशेड का खोखा है। इसमें वह लैदर सीट कवर का काम करता था। आखिर में मनोज जैन निवासी स्टेट बैंक बड़ा बाजार शिकोहाबाद की जैन टी-स्टॉल की दुकान है। शुक्रवार रात 1.15 बजे करीब अचानक ही अबरार मियां के लकड़ी के खोखे में आग लग गई। कुछ ही देर में दोनों ओर रखे हुए टीनशेड के खोखों के अंदर रखे हुए माल ने आग पकड़ ली।
विज्ञापन
देखते ही देखते आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप धारण कर लिया। आग की सूचना मिलते ही दुकानदार भी घरों से निकलकर नगर पालिका के पास आ गए। लोगों ने किसी तरह आग को बुझाने का प्रयास किया, लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली। घटना के बाद सूचना मिलने पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने लगभग एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस घटना में तीनों खोखों में रखा हुआ हजारों रुपये का माल जलकर राख हो गया। घटना में नुकसान का आकलन करने के लिए सुबह ही तहसीलदार भी मौके पर पहुंची। जिन्होंने घटना में हुए नुकसान का आकलन किया है।
विज्ञापन
इन्सेट
आग में घिरने से बच गया चाय का खोखा
तीनों खोखों में आग लगने के बाद घटना की जानकारी मिलते ही लोगों ने आग को बुझाने का प्रयास शुरू कर दिए थे। इसके चलते जैन टी-स्टॉल के खोखे में आग नहीं लगी। अन्यथा उस खोखे में रखा हुआ माल भी जलकर स्वाहा हो जाता।
यह घटना दैवीय आपदा में नहीं आती है। तहसीलदार राखी शर्मा ने मौके पर जाकर नुकसान का आकलन किया है। नियमानुसार जो भी संभव मदद होगी। उसको पीड़ितों को दिलाया जाएगा।
विवेक मिश्रा, उप जिलाधिकारी, शिकोहाबाद
फोटो-01-खोखों में लगी आग को बुझाते फायर ब्रिगेडकर्मी, मौके पर जुटी भीड़