फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Fire broke out due to leaking gas burner, four people of a family got scorched

Firozabad News: गैस का बर्नर लीक होने से लगी आग, एक परिवार के चार लोग झुलसे

Fri, 14 Apr 2023 07:38 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Fri, 14 Apr 2023 07:38 PM IST
विज्ञापन
Fire broke out due to leaking gas burner, four people of a family got scorched
गैस का बर्नर लीक होने से लगी आग, एक परिवार के चार लोग झुलसे
विज्ञापन

मोहल्ला ताडो वाली बगिया में दोपहर को खाना बनाते वक्त हुआ हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। थाना रसूलपुर के मोहल्ला छिदमुल नगर ताडो वाली बगिया में गैस का बर्नर लीक होने से आग लग गई। आग की चपेट में आकर एक ही परिवार के चार गंभीर रूप से घायल हो गए। चीखपुकार सुनकर पडोसियों ने किसी तरह से आग पर काबू पाया। गंभीर रूप से घायल लोगों को उपचार के लिए सरकारी ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया है। लोगों ने बताया कि घर की महिलाएं जिस जगह खाना पका रही थीं, उसी के नजदीक गृहस्वामी गैस के बर्नर से चूड़ी जुड़ाई कर रहा था। बर्नर से गैस लीक हो जाने की वजह से हादसा हुआ।
अनीस निवासी छिदमुल नगर ताडो वाली बगिया की पत्नी नगीना शुक्रवार की दोपहर करीब एक बजे घर में खाना बना रही थी। उसी के नजदीक अनीस गैस बर्नर से चूड़ी की जुड़ाई कर रहा था। बर्नर से एकाएक गैस लीक हो गई। परिजन कुछ समझ पाते तब तक आग घर के कमरे और आंगन में फैल गई। आग लगते ही घर में मौजूद लोगों में चीख पुकार मच गई। एक दूसरे को आग से बचाने के प्रयास में गृहस्वामी अनीस (50) पत्नी नगीना (45) पुत्री नाजरीन (22) और नाजमा (18)गंभीर रूप से झुलस गए। आग पर काबू पाने के बाद पड़ोसी चारों को गंभीर स्थिति में उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर आए। जहां उपचार के दौरान खुद अनीस व उसकी पत्नी नगीना की हालत नाजुक बनी हुई थी। सूचना मिलने पर फायर बिग्रेड की गाड़ी भी मौके की ओर दौड़ी। बीच रास्ते में आग बुझने की जानकारी के बाद फायर कर्मी लौट गए।
विज्ञापन


घर में रखा सामान जला, मौके पर जुटी लोगों की भीड़
अचानक लगी आग से चूड़ी श्रमिक अनीस के घर में रखा घरेलू सामान जल गया। बच्चों के कपड़े, खाना बनाने का सामान आदि काफी नुकसान हुआ है। मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed