फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Fire breaks out in locked house, goods worth thousands burnt

Firozabad News: बंद घर में लगी आग, हजारों का सामान जला

Mon, 15 Jun 2026 11:40 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Mon, 15 Jun 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
Fire breaks out in locked house, goods worth thousands burnt
आग में जले सामान के बीच से गुजरता बालक। संवाद - फोटो : आग में जले सामान के बीच से गुजरता बालक। संवाद
शिकोहाबाद। नगर के रुकनपुर मोहल्ले में सोमवार शाम एक सिलाई व्यवसायी के बंद घर में अचानक आग लग गई। घटना के समय घर पर ताला लगा हुआ था और परिवार का कोई सदस्य मौजूद नहीं था।
विज्ञापन

मोहल्ला निवासी बलि मोहम्मद सिलाई का काम करते हैं। सोमवार शाम करीब चार बजे उनके घर से धुआं और लपटें उठती देख पड़ोसियों में खलबली मच गई। सूचना पर जुटे मोहल्लेवासियों ने तुरंत मकान का ताला तोड़ा और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि, तब तक घर में रखा हजारों रुपये का कीमती सामान जलकर राख हो गया। पीड़ित के अनुसार आग से बड़ा नुकसान हुआ है, जिसका सही आकलन किया जा रहा है। आग लगने का कारण भी स्पष्ट नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed