{"_id":"6ac144275468ec41cf0f10b5","slug":"fire-breaks-out-due-to-gas-cylinder-leakage-water-works-department-tubewell-operator-suffers-burns-firozabad-news-c-169-1-mt11005-186838-2026-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: गैस सिलिंडर लीकेज से लगी आग, जलकल विभाग का नलकूप ऑपरेटर झुलसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: गैस सिलिंडर लीकेज से लगी आग, जलकल विभाग का नलकूप ऑपरेटर झुलसा
Sat, 03 Oct 2026 11:36 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Sat, 03 Oct 2026 11:36 PM IST
विज्ञापन
झुलसी हालत में सुरेश। संवाद
- फोटो : झुलसी हालत में सुरेश। संवाद
फिरोजाबाद। थाना उत्तर क्षेत्र के आनंद नगर खेड़ा में शनिवार रात घर में खाना बनाते समय एलपीजी गैस सिलिंडर में लीकेज के कारण आग लग गई। आग की चपेट में आने से जलकल विभाग में कार्यरत ट्यूबवेल ऑपरेटर गंभीर रूप से झुलस गए। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी चिंताजनक हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें आगरा के हायर सेंटर रेफर कर दिया है।
आनंद नगर खेड़ा निवासी सुरेश (60) जलकल विभाग में ट्यूबवेल ऑपरेटर के पद पर कार्यरत हैं। शनिवार रात अपने घर पर खाना बना रहे थे। उसी दौरान अचानक गैस सिलिंडर से लीकेज होने लगी और देखते ही देखते रसोई में आग फैल गई। सुरेश आग की लपटों में घिर गए और गंभीर रूप से झुलस गए।
हादसे के वक्त सुरेश घर पर अकेले थे। उनकी पत्नी मीरा देवी किसी काम से बाहर गई हुई थीं। चीख-पुकार सुनकर आसपास के पड़ोसी तुरंत मौके पर पहुंचे। पड़ोसियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया और झुलसी हुई अवस्था में सुरेश को तुरंत अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
अस्पताल में डॉक्टरों ने उनकी स्थिति को बेहद नाजुक बताते हुए बेहतर इलाज के लिए आगरा रेफर कर दिया है। सूचना मिलने पर पहुंची थाना उत्तर पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। इंस्पेक्टर रवि त्यागी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।