{"_id":"69920d424fd8f181f80a52c9","slug":"fir-registered-for-uploading-child-pornography-video-firozabad-news-c-169-1-mt11005-167836-2026-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: चाइल्ड पोर्नोग्राफी का वीडियो अपलोड करने के मामले में प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: चाइल्ड पोर्नोग्राफी का वीडियो अपलोड करने के मामले में प्राथमिकी दर्ज
Sun, 15 Feb 2026 11:45 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Sun, 15 Feb 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक
- फोटो : सांकेतिक
फिरोजाबाद। सोशल मीडिया पर चाइल्ड पोर्नोंग्राफी को अपलोड करने वाले युवक के खिलाफ थाना उत्तर के विभव नगर चौकी प्रभारी ने मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने मामले दर्ज करने के साथ उक्त मामले की जांच प्रारंभ कर दी है।
थाना उत्तर क्षेत्र के विभवनगर चौकी प्रभारी रितिक शर्मा ने थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा कि भारत सरकार गृह मंत्रालय की ओर से साइबर क्राइम पोर्टल की एनसीएमईसी साइबर टिपलाइन रिपोर्ट के आधार पर थाना उत्तर क्षेत्र में चाइल्ड पोर्नोग्राफी से जुड़ा मामला सामने संज्ञान में आया था। कार्यालय क्षेत्राधिकारी साइबर अपराध, फिरोजाबाद के निर्देशानुसार एनसीएमईसी साइबर टिपलाइन रिपोर्ट में दिए गए दो संदिग्ध मोबाइल नंबरों की कॉल डिटेल और सीएएफ आईडी संबंधित कंपनी से प्राप्त कर जांच की गई। जांच के दौरान मोबाइल का संबंध रजत कुमार निवासी पीली कोठी के पास, टापाकला, थाना उत्तर का पाया गया। प्रथम दृष्टया जांच में आईटी एक्ट की धारा 67-बी के तहत अपराध बनता पाया गया है। संवाद