फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   FIR on two for buying and selling government property

Firozabad News: सरकारी संपत्ति क्रय-विक्रय में दो पर एफआईआर

Thu, 17 Jul 2025 11:45 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Thu, 17 Jul 2025 11:45 PM IST
विज्ञापन
FIR on two for buying and selling government property
फिरोजाबाद। लेबर कॉलोनी में सरकारी संपत्ति के अवैध क्रय-विक्रय के मामले में श्रम विभाग द्वारा दो लोगों के विरुद्ध थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

थाना लाइनपार क्षेत्र में स्थित लेबर कॉलोनी के सभी भवन श्रम विभाग के स्वामित्व में है। बीते कई साल से लेबर कॉलोनी स्थित सरकारी भवनों के क्रय-विक्रय का खेल चल रहा है।भवन आवंटी नियमों को ताक पर सरकारी भवनों को दूसरे अन्य व्यक्तियों को बेच कर मोटी कमाई कर रहे हैं।इसी तरह के एक प्रकरण की भनक श्रम विभाग को लग गई। जानकारी के अनुसार भवन संख्या 79/2 सर्वजीत नामक व्यक्ति को रियायश के लिए आवंटित किया गया था। लेकिन उक्त आवंटी ने बीते दिनों आवंटित भवन को पंकज गुप्ता पुत्र प्रेम नरायन को बेच दिया। वहीं सरकारी संपत्ति के अवैध क्रय-विक्रय में संलिप्त भवन आवंटी सर्वजीत उर्फ बेबी और पंकज गुप्ता निवासी जैन नगर के विरुद्ध श्रम विभाग के प्रशासनिक अधिकारी डीपी सिंह द्वारा लाइनपार थाना सरकारी संपत्ति के अवैध खरीद-फरोख्त व कब्जा करने एवं सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने की धाराओं में एफआईआर दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed