{"_id":"692476b0e9f608d57b07b800","slug":"fir-against-two-for-fraud-in-police-recruitment-in-firozabad-2025-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: पुलिस भर्ती में फर्जीवाड़ा...चयनित अभ्यर्थी की जगह रिश्तेदार ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण, दो पर एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: पुलिस भर्ती में फर्जीवाड़ा...चयनित अभ्यर्थी की जगह रिश्तेदार ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण, दो पर एफआईआर
Mon, 24 Nov 2025 08:46 PM IST
अरुन पाराशर
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Published by: अरुन पाराशर
Updated Mon, 24 Nov 2025 08:46 PM IST
सार
अभ्यर्थी के चरित्र प्रमाणपत्र की जांच सिरसागंज थाने पर आई तो पुलिस ने ध्रुव कुमार के फॉर्म पर चस्पा फोटो को भिन्न पाया। गांव वालों ने भी फोटो की पहचान करने से इन्कार कर दिया।
विज्ञापन
Police demo
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पुलिस भर्ती-2023 में कांस्टेबल के पद पर चयनित एक अभ्यर्थी के अभिलेखों पर रिश्तेदार की फोटो चस्पा थी। आशंका है कि अभ्यर्थी की जगह उसके रिश्तेदार ने स्वास्थ्य परीक्षण कराया। ग्राम जायमई, सिरसागंज निवासी अभ्यर्थी ध्रुव कुमार और गढ़िया भदौल, थाना बरनाहल (मैनपुरी) निवासी रिश्तेदार विमल कुमार के खिलाफ सिरसागंज थाना पुलिस ने धोखाधड़ी व फर्जीवाड़ा की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है। अभ्यर्थी पर कूटरचित दस्तावेज के आधार पर भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने का आरोप है।
मामला तब सामने आया जब चयनित अभ्यर्थी ध्रुव कुमार का स्वास्थ्य परीक्षण और चरित्र प्रमाणपत्र सत्यापन शुरू हुआ। ध्रुव कुमार को जनपद स्तर पर स्वास्थ्य परीक्षण में 30 अप्रैल 2025 को उपयुक्त घोषित किया गया था। इसके बाद जब अभ्यर्थी के चरित्र प्रमाणपत्र की जांच सिरसागंज थाने पर आई तो पुलिस ने ध्रुव कुमार के फॉर्म पर चस्पा फोटो को भिन्न पाया। पुलिस ने फॉर्म पर लगे फोटो की पहचान के लिए गांव में भी जांच की लेकिन गांव वालों ने भी फोटो की पहचान करने से इन्कार कर दिया।
स्वास्थ्य कमेटी ने किया असफल घोषित
थाने की आख्या (रिपोर्ट) के आधार पर स्वास्थ्य कमेटी ने भी ध्रुव कुमार को असफल घोषित कर दिया। असफल होने पर यह जांच आगे की कार्रवाई के लिए जेटीसी (संयुक्त प्रशिक्षण केंद्र) जनपद कानपुर देहात को भेज दी गई थी। जब जांच पुनः फिरोजाबाद आई तो छानबीन में बड़ा खुलासा हुआ। पता चला कि अभ्यर्थी ध्रुव कुमार के अभिलेखों पर उसके रिश्तेदार विमल कुमार की फोटो चस्पा है।
विज्ञापन
सिरसागंज पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और जल्द ही दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी। -अनुज चौधरी, एसपी देहात