फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Fighting with brothers who came to send off sister

बहन को विदा कराने आए भाइयों के साथ मारपीट, चार घायल

Wed, 16 Feb 2022 12:37 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 16 Feb 2022 12:37 AM IST
विज्ञापन
Fighting with brothers who came to send off sister
शिकोहाबाद। बहन की विदा कराने आए लोगों का ससुराल पक्ष से विवाद हो गया। देर रात दोनों पक्षों में मारपीट और पथराव हुआ। इसमें दुल्हन की बड़ी बहन और दो भाइयों के गंभीर चोट आई हैं। दूसरी तरफ से भी एक युवक के सिर में चोट है। पुलिस ने घायलों का मेडिकल कराया है। पुलिस ने दूल्हा सहित चार लोगों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के मोहल्ला रमेश नगर निवासी मनोज की शादी 10 फरवरी को इटावा के थाना भरथना के गांव भैसाई निवासी कंचन से हुई थी। बरात चढ़त के दौरान डांस को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया था। इस दौरान दूल्हा पक्ष के एक युवक के साथ लोगों ने मारपीट कर दी थी। शादी के बाद सोमवार को दुल्हन का भाई बहन को विदा कराने आया था। खाना खाने के बाद रात 11 बजे के करीब मोहल्ला निवासी हेमेंद्र पुत्र इतवारीलाल ने दुल्हन के भाई संजीव को बुलाया और उसके साथ मारपीट कर दी। इसकी जानकारी संजीव के भाई आकाश और बहनोई मनोज को हुई तो वे लोग हेमेंद्र के घर पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे। इस दौरान दोनों तरफ से पथराव हुआ। जिसमें संजीव, आकाश और उसकी बड़ी बहन श्यामवती पत्नी अनिल निवासी मोहल्ला गढै़या घायल हो र्गइं। श्यामवती को निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। हेमेंद्र के सिर में चोट आई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने संजीव के बहनोई मुकेश, हेमेंद्र सहित चार लोगों को हिरासत में लिया है। प्रभारी निरीक्षक उदयवीर सिंह ने बताया कि बरात में झगड़ा हुआ था। इसके बाद विदा कराने आए तो बरात में पिटे लोगों ने उनकी पिटाई कर दी। दोनों पक्षों में समझौते का प्रयास चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed