फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   FIGHT

फैक्टरी से गरम कांच रिसने पर मचा हड़कम्प, दमकल की गाड़ियों ने पाया काबू

Wed, 24 Jun 2020 02:33 PM IST
आगरा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद Published by: आगरा ब्यूरो Updated Wed, 24 Jun 2020 02:33 PM IST
विज्ञापन
FIGHT
स्टेशन रोड स्थित एडवांस ग्लास में भट्टी के कांच का ब्लॉक से रिस्ता गरम कांच पर काबू करते फायर कर्? - फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद थाना दक्षिण के रेलवे स्टेशन के समीप स्थित कांच कारखाने की भट्टी के रिसने के कारण गरम कांच बाहर की ओर बहने लगा। इसकी जानकारी होते ही फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंच गई। कांच को ठंडा करने का काम किया जा रहा है।
विज्ञापन


मंगलवार को दोपहर के बाद रेलवे स्टेशन के पास स्थित एडवांस ग्लास कारखाने में कांच की भट्टी अचानक दरक गई। भट्टी के दरकने के कारण उसमें भरा कांच बाहर की ओर निकलने लगा। तपता कांच बाहर निकलने से बड़ा हादसा हो सकता था।
विज्ञापन


इसकी जानकारी श्रमिकोंने मालिक को दी। स्टाफ की सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम तुरंत घटना स्थल पर पहुंच गई। जानकारी मिलते ही एफएसओ लाखन सिंह एवं दुर्गेश कुमार सहित तीन दमकल की गाड़ियां तत्काल मौके पर भेज दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

सीएफओ जशवीर सिंह भी टीम के साथ पहुंचे। फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने भट्टी से बाहर निकले कांच को पानी डालकर ठंडा करना शुरू कर दिया। इधर भट्टी के कांच को ठंडा किए जाने के लिए गैस का प्रेशर कम कर दिया गया। सीएफओ जशवीर सिंह ने बताया कि एडवांस ग्लास कारखाने की भट्टी दरकने के कारण कांच बाहर की ओर बहने लगा था। गरम कांच को ठंडा किए जाने के लिए मौके पर तीन फायर ब्रिगेड की गाड़ियां तैनात की है। कांच बहना बंद होने तक दमकल कर्मी वहीं रहेंगे।

कांच चूड़ी निर्माता संघ ने मांगे प्रशासन से समस्याओं के सुझाव
लघु उद्योग भारतीय फिरोजाबाद एवं समस्त कांच चूड़ी निर्माता संघ ने डीएम को ज्ञापन सौंपकर सात सूत्री मांगें रखीं। वहीं कोरोना संक्रमण में आने वाली समस्या एवं सुझाव प्रशासन से मांगे गए।

पदाधिकारियों ने कहा कि इकाइयों में आने वाले कारीगरों की फिटनेस की व्यवस्था को पूर्णता पालन कराना कठिन है। इकाई थर्मल स्क्रीनिंग एवं हैंड वॉशिंग की व्यवस्था कर सकती है।  किसी भी विषम परिस्थिति में  श्रमिक के लिए कोविड का इलाज की योजना किस प्रकार से की जानी संभव होगी? आदि की जानकारी किसी भी इकाई स्वामी को नहीं है। संगठन पदाधिकारियों ने कहा यदि कोई श्रमिक संक्रमित हो जाता है तो ऐसी स्थिति में इलाज आदि में उसके ऊपर होने वाले खर्च की व्यवस्था किस प्रकार होगी?  इस दौरान हेमंत अग्रवाल, अनिल उपाध्याय, निखिल बंसल, सौरभ जैन आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed