{"_id":"5e10d15b8ebc3e87ce3eb8ba","slug":"fight-firozabad-news-agr423147070","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला अस्पताल में जूनियर डाक्टर और स्टाफ नर्स के बीच हुआ विवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला अस्पताल में जूनियर डाक्टर और स्टाफ नर्स के बीच हुआ विवाद
विज्ञापन
जिला अस्पताल में चिकित्सक द्वारा नर्स से अपशब्द कहे जाने के बाद सीएमएस कार्यालय में एकजुट होकर प?
- फोटो : FIROZABAD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद। जिला अस्पताल में शनिवार को जूनियर डाक्टर के एक स्टाफ नर्स से अभद्रता करने पर फार्मासिस्ट व स्टाफ नर्स ने कामकाज बंद कर दिया। सीएमएस डा. आरके पांडेय को जानकारी होने पर उन्होंने दोनों पक्षों को समझाया। माफी मांगने के साथ ही मामला शांत हो गया।
अस्पताल के वार्ड संख्या में काम करने वाली स्टाफ नर्स शकुंतला राठौर कुर्सी पर बैठी थीं। तभी जूनियर डाक्टर योगेश वहां पहुुंचे तो एक स्टाफ ने कुर्सी खाली कर दी। आरोप है कि इसके बाद भी जूनियर डाक्टर ने नर्स से अभद्रता करते हुए कुर्सी से हटने को कहा। इससे नाराज स्टाफ नर्स ने साथियों को जानकारी दी तो सभी ने कामकाज बंद कर दिया। इसके बाद मामला सीएमएस डा. आरके पांडेय के पास पहुंचा।
उन्होंने स्टाफ नर्स के साथ जूनियर डाक्टर योगेश कुमार को भी बुला लिया। वहां जूनियर डाक्टर ने अपनी गलती स्वीकार की और माफी मांगने के साथ मामला शांत हो गया। सीएमएस डा. आरके पांडेय ने बताया कि जूनियर डाक्टर एवं स्टाफ नर्स में कुर्सी से हटने को लेकर विवाद हो गया था। दोनों को समझाने पर मामला शांत हो गया।