फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   fever

गांव रानीपुरा में फैला वायरल, घर-घर में लोग बुखार का शिकार

Sun, 27 Sep 2020 12:10 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 27 Sep 2020 12:10 AM IST
विज्ञापन
fever
रानीपुरा में कैंप लगाकर लोगों को दवा वितरण करती स्वास्थ विभाग की टीम। - फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। ब्लॉक के गांव रानीपुरा में वायरल बुखार ने पांव पसार लिए हैं। यहां घर-घर में लोग बुखार से पीड़ित हैं। ग्राम प्रधान की सूचना पर शनिवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव में पहुंची है। टीम ने शिविर लगाकर मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। साथ ही मलेरिया और कोरोना की जांच के लिए लोगों के सैंपल भी लिए गए।
विज्ञापन

शनिवार को ग्राम प्रधान नेम सिंह ने उसायनी स्थित स्वास्थ्य केंद्र पर गांव में बुखार के प्रकोप की जानकारी दी। इसके बाद सुबह करीब दस बजे स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव पहुंच गई। स्वास्थ्य केंद्र उसायनी के प्रभारी डॉ. विकास वर्मा, डॉ. गंदर्भ सिंह और डॉ. संगीता सिंह ने मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया।
विज्ञापन

इस दौरान प्रभारी डॉ. विकास वर्मा ने बताया कि गांव में खांसी, जुकाम, बुखार के कुल 58 मरीज देखे गए। इसमें 20 लोग बुखार से पीड़ित थे। उनमें 14 लोगों की मलेरिया जांच के लिए स्लाइड बनवाई गई है। इस दौरान कुछ ग्रामीणों में कोविड-19 के संभावित लक्षण देखे गए। ऐसे 34 लोगों के कोरोना की जांच के लिए सैंपल लिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमओ डॉ.नीता कुलश्रेष्ठ ने बताया कि गांव में वायरल बुखार फैलने की खबर मिलते ही टीम भेज दी गई है। वहीं, आशा, एएनएम को भी निर्देशित कर दिया गया है कि कहीं भी वायरल बुखार फैलने की सूचना मिले तो तुरंत अवगत कराएं।
कोरोना के डर से सरकारी अस्पतालों में इलाज कराने से बच रहे लोग
खैरगढ़। खैरगढ़ के समीपवर्ती गांव ललऊआ में वायरल फैला हुआ है। शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर गई थी। टीम की दवा से बुखार पीड़ितों को फायदा नहीं हुआ है। लोग अपना इलाज झोलाछाप से करा रहे हैं।

लोग कोरोना के डर से सरकारी अस्पतालों में इलाज कराने से बच रहे हैं। उधर, वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. डीके गुप्ता ने बताया कि मौसम मलेरिया, डेंगू फैलने का खतरा बहुत रहता है। इसलिए खुले में न सोएं। आसपास पानी जमा न होने दें। साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें। बुखार आ जाए तो भूल से भी दर्द निवारक गोली का इस्तेमाल न करें। चिकित्सक की सलाह पर ही दवा लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed