फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Fever coming due to weather change, patients getting Kovid test

मौसम परिवर्तन से आ रहा बुखार, कोविड जांच करा रहे मरीज

Thu, 29 Jul 2021 11:19 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 29 Jul 2021 11:19 PM IST
विज्ञापन
Fever coming due to weather change, patients getting Kovid test
रफ़रोजाबाद ! जिला अस्पताल में कोरोना बैक्सीन लगवाती महिला - फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। बीते दिनों हुई बारिश के कारण तापमान में कमी आ गई है। मौसम परिवर्तन की वजह से वायरल, खांसी, जुकाम के मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है। इधर, अन्य राज्यों में बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के कारण लोग लक्षण दिखने पर कोरोना की जांच करा रहे हैं। बीते सप्ताह से अभी डेढ़ गुना कोरोना की जांचे बढ़ गई हैं।
विज्ञापन

मौसम में हुए परिवर्तन के कारण बुखार, खांसी, जुकाम के मरीजों की संख्या में वृद्धि हुई है। प्राइवेट चिकित्सकों को लेकर सरकारी अस्पतालों में मरीज बढ़ गए हैं। कई दिन तक बुखार आने के कारण लोगों को कोरोना की तीसरी लहर होने की आशंका लग रही है। केरल, महाराष्ट्र सहित अन्य स्थानों पर कोविड मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है। मन से शंका को दूर करने के लिए मरीज अपनी कोविड जांच करा रहे हैं। पहले 3200 से 3800 तक प्रतिदिन जांच हो रहीं थी। अब एक दिन में जांच का आंकड़ों 5300 पार कर गया है।
विज्ञापन

क्या कहते हैं अधिकारी
कोविड जांच की संख्या में इजाफा हुआ है। यदि कोविड के लक्षण हैं तो जांच कराएं ताकि समय से इलाज किया जा सके। जांच से डरने की जरूरत नहीं है। मौसम परिवर्तन के कारण बुखार, खांसी, जुकाम आदि मरीजों की संख्या में वृद्धि हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. नीता कुलश्रेष्ठ, सीएमओ
जांच का ब्योरा
25 जुलाई- 4202
26 जुलाई- 5301
27 जुलाई- 4959
28 जुलाई- 4365
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed