फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Feeling of pink cold, 64600 children of council schools are waiting for sweater

गुलाबी ठंड का एहसास, परिषदीय विद्यालयों के 64600 बच्चों को स्वेटर का इंतजार

Mon, 31 Oct 2022 11:26 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 31 Oct 2022 11:26 PM IST
विज्ञापन
Feeling of pink cold, 64600 children of council schools are waiting for sweater
फिरोजाबाद। अक्तूबर माह के बीतने के साथ सर्दी के मौसम ने दस्तक दे दी है। आने वाले दिनों में ठंड और बढ़ जाएगी। परिषदीय स्कूलों के 64,600 बच्चों को अभी तक स्वेटर, जूते, मौजे की धनराशि नहीं मिली है।
विज्ञापन

इस बार ठंड ने अक्तूबर माह के मध्य से ही दस्तक दे दिया है। मौसम में तेजी से बदलाव हो रहा है। नवंबर माह में ठंड अधिक पड़ने की आशंका जताई जा रही है। जिले में 1864 परिषदीय स्कूल हैं। इन स्कूलों में कुल एक लाख 82 हजार बच्चे पढ़ते हैं। इनमें सिर्फ एक लाख 17 हजार 400 बच्चों के अभिभावकों खातों में ही डीबीटी के जरिए 1200 रुपये की धनराशि पहुंची है। इसके बाद अफसर उदासीन हो गए।
विज्ञापन

यही वजह है कि जिले के 64600 बच्चों को अब तक धनराशि नहीं मिल पाई। इससे अभिभावक बच्चों को स्वेटर नहीं दिला पा रहे है। सुबह स्कूल जाते समय बच्चों को ठंड का अहसास होने लगा है। नवंबर से ठंड तेज होगी। ऐसे में बिना स्वेटर और जूते, मौजे के बच्चों को परेशानी उठानी पड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शासन को बच्चों का डाटा मुहैया कराया गया है। चरणबद्ध तरीके से अभिभावकों के खाते में धनराशि भेजी जा रही है। जिन अभिभावकों के खाते में अब तक धनराशि नहीं पहुंची है। जल्द ही उनके खाते में धनराशि भेजी जाएगी। अभी तक एक लाख 17 हजार 400 बच्चों के अभिभावकों के खातों में धनराशि भेजी जा चुकी है।
अंजली अग्रवाल, बेसिक शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed