फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Fear of losing deposited money after scam in Jasrana Indian Bank branch

इंडियन बैंक घोटाला: ग्राहकों के हड़पे 1.85 करोड़..ब्रांच मैनेजर और कैशियर पर आरोप, अब जमा पूंजी को लेकर ये डर

Mon, 31 Mar 2025 05:23 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: अरुन पाराशर Updated Mon, 31 Mar 2025 05:23 PM IST
सार

फिरोजाबाद की इंडियन बैंक शाखा में हुए घोटाले के बाद ग्राहकों की चिंता बढ़ गई है। बैंक प्रबंधन की ओर से मामले में मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस ने भी जांच शुरू कर दी है, लेकिन ग्राहकों को अब अपनी जमा पूंजी खोने का डर सता रहा है।
 

विज्ञापन
Fear of losing deposited money after scam in Jasrana Indian Bank branch
इंडियन बैंक। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

फिरोजाबाद के जसराना की इंडियन बैंक में हुए घोटाले के मामले में पुलिस अपने स्तर पर जांच कर रही है। पूर्व शाखा प्रबंधक और कैशियर पर 60 से अधिक ग्राहकों के साथ धोखाधड़ी करने का आरोप है। समय बीतने के साथ ही ग्राहकों को अपने जमा पैसों की चिंता सताने लगी है।
विज्ञापन


घिरोर रोड पर मौजूद इंडियन बैंक की शाखा जसराना में पूर्व शाखा प्रबंधक राघवेंद्र सिंह और कैशियर जयप्रकाश पर 60 से अधिक ग्राहकों के साथ 1.85 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोप है। लोगों का कहना है कि गबन की राशि दो करोड़ रुपये से अधिक है। 
विज्ञापन


अंचल प्रमुख तरुण कुमार विश्नोई की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। मामले में दस से अधिक दिन बीतने के बाद भी पीड़ित ग्राहकों को कोई ठोस आश्वासन नहीं मिला है। व्यापार मंडल अध्यक्ष नवीन शिवहरे ने कहा पैसा बैंक में फंसा होने के कारण व्यापार करने में परेशानी हो रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं महिला ग्राहक भी बैंक में जाकर जानकारी ले रही हैं, लेकिन कोई ठोस आश्वासन नहीं मिल रहा है। ग्राहकों का कहना कि बैंक को ग्राहकों का पैसा जल्दी ही लौटाना चाहिए। थाना प्रभारी निरीक्षक शेर सिंह ने बताया पूछताछ चल रही है। जल्दी ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा। शक के दायरे में आने वाले लोगों से पूछताछ की जा रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed