{"_id":"694bf97dbf92528f0e0c14e4","slug":"farrukhabad-police-disguised-as-delivery-boy-apprehended-young-man-in-shikohabad-2025-12-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: मामा ने की ऐसी करतूत...भांजे को घर से उठा ले गए 'पार्सल बाॅय', अपहरण का मचा शोर; जानें पूरा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: मामा ने की ऐसी करतूत...भांजे को घर से उठा ले गए 'पार्सल बाॅय', अपहरण का मचा शोर; जानें पूरा मामला
Wed, 24 Dec 2025 08:03 PM IST
अरुन पाराशर
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Published by: अरुन पाराशर
Updated Wed, 24 Dec 2025 08:03 PM IST
सार
उत्तर प्रदेश के शिकोहाबाद में एक युवक को घर से पार्सल बाॅय उठा ले गए। परिजनों ने अपहरण का शोर मचा दिया। पुलिस भी मामले की जांच में जुट गई। हकीकत सामने आई तो परिजन भी हैरान रह गए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
शिकोहाबाद में मंगलवार को हुए युवक के अपहरण की आशंका में नया मोड़ आया है। पार्सल बॉय बनकर आई फर्रुखाबाद पुलिस युवक को अपने साथ ले गई थी। वहां की एक युवती को साथ ले जाने के मामले में पुलिस आरोपी की तलाश कर रही थी। मामा से फोन पर संपर्क में होने के कारण युवक पुलिस के शिकंजे में आ गया।
मंगलवार की शाम आयुष यादव निवासी फ्रेंड्स कॉलोनी को पार्सल बॉय बनकर आए दो युवक अपने साथ बाइक पर बैठाकर ले गए थे। शहर के बड़ा बाजार स्थित पंजाब नेशनल बैंक में तैनात उप शाखा प्रबंधक अरविंद यादव ने अपहरण की आशंका जताते हुए पुलिस को घटना की तहरीर दी थी। पुलिस युवक की तलाश में सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही थी।
पुलिस की जांच में सामने आया कि आयुष को फर्रुखाबाद पुलिस अपने साथ ले गई है। कासगंज क्षेत्र की एक युवती को साथ में ले जाने का आरोप पकड़े गए युवक के मामा पर था। युवक आयुष फोन पर अपने मामा से संपर्क में था, इसके चलते सही आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस ने युवक पर शिकंजा कसा है।
विज्ञापन
इंस्पेक्टर अनुज कुमार ने बताया कि आयुष का अपहरण नहीं हुआ था। उसका मामा एक युवती को अपने साथ ले गया था। आयुष अपने मामा के संपर्क में था, इसलिए पुलिस ने यह कार्रवाई की है।
ये भी पढ़ें-मां की ममता हुई शर्मसार: झाड़ियों में मिला नवजात बच्ची का शव, दृश्य देखकर सहम गए लोग