फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Farmers surrounded the vehicle, BDO became unconscious

Firozabad News: किसानों ने घेरा वाहन, अचेत हुए बीडीओ

Wed, 20 Sep 2023 12:24 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Wed, 20 Sep 2023 12:24 AM IST
विज्ञापन
Farmers surrounded the vehicle, BDO became unconscious
फिरोजाबाद। नारखी ब्लाक में भारतीय किसान यूनियन (भानु) द्वारा धरना व भूख हड़ताल के दौरान दूसरे दिन बीडीओ की गाड़ी का घेराव किया। कुछ देर बाद बीडीओ की तबियत बिगड़ गई। वह अचेत होकर गाड़ी में ही गिर पड़े। आनन फानन में उन्हें गाड़ी से निकालकर चारपाई पर लिटाया गया। इसके बाद एंबुलेंस से उपचार को अस्पताल में भर्ती कराया गया। मौके पर प्रशासन की टीम पहुंची। किसान यूनियन के पदाधिकारियों को समझाकर 30 घंटे बाद आंदोलन को समाप्त कराया।
विज्ञापन



भारतीय किसान यूनियन (भानु) के जिला उपाध्यक्ष राजा के नेतृत्व में नौ सूत्रीय मांगों को लेकर ब्लाक में धरना दिया जा रहा था। पहले दिन धरना स्थल पर पहुंचे तहसीलदार सदर पुष्कर मिश्रा एवं बीडीओ नारखी ओमप्रकाश को किसानों ने बंधक बना लिया था। तहसीलदार पुष्कर मिश्रा पहले दिन आश्वासन देकर लौट आए थे। लेकिन किसानों का धरना दूसरे दिन जारी रहा। दूसरे जिल भाकियू भानु के जिला उपाध्यक्ष राजा एवं शुभम प्रताप सिंह ने भूख हड़ताल कर दी। तभी ब्लाक में आ रहे बीडीओ ओमप्रकाश की गाड़ी का भानू के नेताओं ने घेराव कर लिया। बीडीओ गाड़ी में ही अचेत हो गए। पसीने से लतपथ बीडीओ को गाड़ी से निकाला गया। उनको तत्काल चारपाई पर लिटाने के साथ उपचार को चिकित्सकों की टीम को मौके पर बुलाना पड़ा।
विज्ञापन


बीडीओ की हालत खराब होने की जानकारी होते ही एसडीएम सदर विकल्प व सीओ टूंडला अनिवेश कुमार सिंह,थाना प्रभारी नारखी नरेंद्र शर्मा सहित काफी फोर्स मौके पर पहुंच गया। एसडीएम ने बीडीओ को तत्काल उपचार को भिजवाया। उन्होंने ब्लाक में मौजूद किसान नेताओं से बातचीत करने के साथ खेरिया गांव के पीड़ित परिवार की जांच करने को पहुंची। गांव से वापस लौटने के बाद किसान नेताओं को आश्वासन दिया को बीमारी से मृत हुए सुखवीर एवं उसकी शशि देवी के बच्चों को आवास के साथ-साथ अन्य योजनाओं का लाभ दिलाया जाएगा। उनके नाम एक सप्ताह में सूची में शामिल कर लिए जाएंगे। इस आश्वासन के बाद किसान नेताओं के द्वारा 30 घंटे से चलाया जा रहा आंदोलन को समाप्त करने की घोषणा कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन




धरना स्थल पर ये रहे मौजूद
फिरोजाबाद। भाकियू भानु के जिलाध्यक्ष बिन्नी प्रधान,विनय तिवारी,प्रशांत, गणेश कुमार, अशोक कुमार अरुण, अनिकेत, मनदीप सिंह, अनिल गुप्ता, भावना अग्रवाल मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed