{"_id":"621fb64d01281830a35bd3ae","slug":"farmers-of-village-garhi-bhakti-protested-against-closing-the-road-firozabad-news-agr5258881136","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांव गढ़ी भक्ति के किसानों ने रास्ता बंद करने का किया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांव गढ़ी भक्ति के किसानों ने रास्ता बंद करने का किया विरोध
विज्ञापन
टूंडला के गांव भक्तिगढ़ी के निकट रेलवे लाइन के पास विरोध प्रदर्शन करते ग्रामीण
- फोटो : TUNDLA
टूंडला। लाइनपार करने के लिए गढ़ी भक्ति के ग्रामीणों द्वारा बनाए रास्ते को बंद करने पहुंचे रेल अधिकारियों को ग्रामीण किसानों के विरोध का सामना करना पड़ा। ग्रामीणों ने रेलवे लाइन के दूसरी ओर खेतों तक जाने के लिए अंडरपास बनाने की मांग करते हुए हंगामा करना शुरू कर दिया। किसानों के विरोध के चलते अधिकारी बिना मार्ग बंद कराए ही वापस लौट गए।
गढ़ी भक्ति गांव के किसानों के खेत रेलवे लाइन के दूसरी ओर भी हैं। खेतों तक जाने के लिए किसान रेलवे लाइन पार करके ही जाते हैं, जिसके लिए उन्होंने रास्ता बना लिया है। वहीं दुर्घटना की आशंका से रेलवे रास्ते को बंद करना चाहता है। बुधवार को रेल अधिकारी जेसीबी मशीन लेकर रास्ते को बंद कराने मौके पर पहुंचे।
इसकी जानकारी मिलते ही ग्रामीण रेलवे ट्रैक पर पहुंच गए। खेत को जाने वाला रास्ता बंद करने को लेकर विरोध करने लगे। किसानों का कहना था कि उनके खेत रेलवे ट्रैक के दूसरी ओर हैं। जिसके लिए यही एक मात्र रास्ता है। अगर रेल प्रशासन इसको बंद कर देगा तो खेती कैसे करेंगे। रेल प्रशासन या तो यहां रेलवे फाटक का निर्माण कराएं या फिर अंडरपास बनवाया जाए। जिससे उनकी जमीन सुरक्षित रहे।
विज्ञापन
किसानों के विरोध को देखते हुए फिलहाल रेलवे के अधिकारी जेसीबी मशीन को लेकर बैरंग वापस लौट गए। मौके पर पहुंचे ग्राम प्रधान बनवारी लाल ने कहा कि इस संबंध में वे पहले ही रेल प्रशासन से रेलवे फाटक या अंडरपास निर्माण के संबंध में लिखित दे चुके हैं। जिस पर अभी कोई सुनवाई नहीं की गई।