{"_id":"603380752da35db5656cee3da96c4237","slug":"farmers-fierce-indignation-protesting-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों का भड़का आक्रोश, नारेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों का भड़का आक्रोश, नारेबाजी
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
Updated Fri, 11 Sep 2015 11:21 PM IST
विज्ञापन
टूंडला। बजहेरा विद्युत फीडर से हो रही कटौती से नाराज गांव गदलपुरा के ग्रामीणों ने शासन, प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
बरसात न होने से किसानों की बाजरा, तिलहन, मिर्च व ज्वार की फसल सूख रही हैं। ऊपर से बिजली कटौती कोढ़ में खाज का काम कर रही है। बिजली नहीं मिलने से ट्यूबवेल और नलकूप नहीं चल पा रहे हैं। सिंचाई के अभाव में फसल को नुकसान हो रहा है। गांव गदलपुरा के किसानों ने शासन-प्रशासन व विद्युत अधिकारियों के विरुद्ध जमकर नारेबाजी कर बिजली आपूर्ति में सुधार कराने की मांग की। चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि दो दिन के अंदर विद्युत व्यवस्था को नहीं सुधारा गया तो वह आंदोलन करने को बाध्य होंगे। चेतावनी देने वालों में गोपीराम, सरदार सिंह, फौरनसिंह, किताब सिंह, अमृतलाल, सोवरन सिंह, चरनसिंह, रामनिवास, दिनेशचंद्र, सुरेश, उमाशंकर, महावीर सिंह, डोरीलाल व धर्मेद्र कुमार आदि हैं।