{"_id":"617adc166ea86607a92b79d3","slug":"farmers-clashed-for-taking-dap-first-police-reached-the-ruckus-firozabad-news-agr5130439183","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएपी पहले लेने के लिए भिड़े किसान, हंगामे पर पहुंची पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएपी पहले लेने के लिए भिड़े किसान, हंगामे पर पहुंची पुलिस
विज्ञापन
जसराना- पीसीएफ कृषक सेवा केंद्र पर डीएपी लेने उमडी महिला एवं पुरुष किसानों की भीड़
- फोटो : FIROZABAD
जसराना। पीसीएफ कृषक सेवा केंद्र नगला जाट पर डीएपी वितरण की सूचना पर आसपास के गांवों के सैकड़ों किसानों की भीड़ लग गई। यहां पहले डीएपी लेने की कोशिश में किसान आपस में ही भिड़ गए। केंद्र पर मारपीट होने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और हंगामा करने वालों को खदेड़ दिया। इस दौरान पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में ले लिया। बाद में पुलिस की मौजूदगी में डीएपी का वितरण किया गया।
रबी के सीजन में फसलों की बुवाई के लिए किसानों को डीएपी की आवश्यकता है। सरकारी क्रय केंद्रों पर डीएपी नहीं मिल पा रही है और बाजार में महंगी दरों पर डीएपी मिलने से किसान परेशान हैं। बृहस्पतिवार को पीसीएफ कृषक सेवा केंद्र नगला जाट पर डीएपी होने की जानकारी पर नगला जाट के साथ अन्य गांवों के किसान केंद्र पर पहुंच गए। सैकड़ों किसानों की भीड़ देखकर संचालक के हाथ-पांव फूल गए।
यहां कुछ ही देर में पहले डीएपी लेने की कोशिश में किसानों में कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। मारपीट होते ही मौके पर भगदड़ मच गई। सूचना पर थाना जसराना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस को देखकर हंगामा कर रहे किसान भाग खड़े हुए। इस दौरान पुलिस ने कई को हिरासत में भी ले लिया। हंगामे के बाद पुलिस ने लाइन लगवाकर डीएपी का वितरण कराया। कोतवाल फतेह बहादुर सिंह भदौरिया ने कहा कि आपस में कहासुनी हुई थी। पुलिस ने लाइन लगवाकर डीएपी का वितरण कराया है।