{"_id":"68b0bcd582f0ada07d0aef23","slug":"farmers-accused-bank-staff-of-withdrawing-money-firozabad-news-c-169-1-sagr1022-155103-2025-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: किसानों का बैंक स्टाफ पर धन निकासी का लगाया आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: किसानों का बैंक स्टाफ पर धन निकासी का लगाया आरोप
Fri, 29 Aug 2025 02:02 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Fri, 29 Aug 2025 02:02 AM IST
विज्ञापन
फरिहा (फिरोजाबाद)। कसबा फरिहा स्थित बैंक ऑफ इंडिया से किसानों के केसीसी खातों से लाखों रुपया बैंक स्टाफ की मिलीभगत से निकाले जाने का किसानों ने आरोप लगाया है। बैंक प्रबंधन ने शिकायतों की जांच प्रारंभ कर दी है।
ग्राम बलीपुर तपस्या निवासी सरवर सिंह पुत्र स्व. श्यामलाल ने कहा कि उनके पिता श्यामलाल का निधन हो चुका है। इसके बाद भी उनके बैंक खाते से दो लाख 89 हजार रुपया की मनमाने ढंग से निकासी कर ली गई। आरोप है कि जब इसकी शिकायत दर्ज कराने को बैंक में पहुंचे तो बैंक स्टाफ ने पासबुक ले ली। बैंक प्रबंधन के इस रैवया से किसानों में आक्रोश फैल गया। पीड़ित किसान ने इसकी शिकायत थाना फरिहा पुलिस से की। इसी गांव के निवासी भोले के पिता सालिगराम के खाते से 71 हजार रुपये 1 अगस्त को निकाले गए हैं। वहीं श्याम सिंह पुत्र तुलाराम के खाते से भी दो लाख रुपये की निकासी हो गई है। बैंक प्रबंधन के इस रवैये पर किसानों ने रोष व्यक्त किया है। जिलाधिकारी से इस पूरे मामले की जांच कराके पैसा वापस कराए जाने की मांग की है। संवाद