फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Farmer shot dead during thirteenth feast

Firozabad News: तेरहवीं भोज के दौरान किसान की गोली मारकर हत्या

Sat, 04 Nov 2023 11:28 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Sat, 04 Nov 2023 11:28 PM IST
विज्ञापन
Farmer shot dead during thirteenth feast

विज्ञापन

सिरसागंज। थाना नगला खंगर के गांव नगला गुलाल में अज्ञात हमलावरों ने तेरहवीं भोज के दौरान एक किसान की गोली मारकर हत्या कर दी। किसान की मौके पर ही मौत हो गई। हमलावर मौके से एक बाइक पर सवार होकर फरार हो गए। एसपी ग्रामीण सहित कई थानों का फोर्स मौके पर पहुंच गया। ग्रामीणों ने मृतक के बेटे के आने तक शव नहीं उठने दिया। करीब तीन घंटे के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा सका। हत्या किसने और क्यों कि यह स्पष्ट नहीं हो सका।
थाना नगला खंगर के नगला गुलाल में राममिलन के घर अपने पिता की मृत्यु हो जाने के कारण तेरहवीं भोज की दावत चल रही थी। नगला गुलाल निवासी राजेश (60) प्रयाग सिंह दावत खाने जा रहे थे। इस दौरान राजेश के पीछे एक व्यक्ति आया और तमंचे से गोली मार दी। जब तक कोई कुछ समझ पाता तब तक गोली मारने वाला व्यक्ति अपने बाइक सवार साथी के साथ फरार हो गया। राजेश की हत्या की खबर जब उसके परिजन को मिली तो उसके घर में कोहराम मच गया। मौके पर एकत्रित हो गई।
विज्ञापन

वहीं सूचना मिलने पर मौके पर नगला खंगर के साथ सिरसागंज की फोर्स भी पहुंच गयी। ग्रामीण शव नहीं उठने दे रहे थे। मौके पर पहुंचे एसपी देहात रणविजय सिंह, सीओ सिरसागंज प्रवीण कुुमार तिवारी, सीओ शिकोहाबाद सहित कई थाने के फोर्स पहुंच गया। एसपी देहात ने समझाकर शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। एसपी ग्रामीण रणविजय सिंह ने कहा कि ग्रामीण के पीछे से गोली मारी है। परिजन से बातचीत करने के साथ ही घटना का कारण पता किया जा रहा है। आसपास के सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed