फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Farmer leaders angry over sending young district president of Bhakiyu farmer to jail

भाकियू किसान के युवा जिलाध्यक्ष को जेल भेजने पर गुस्साए किसान नेता

Fri, 10 Sep 2021 05:39 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 10 Sep 2021 05:39 PM IST
विज्ञापन
Farmer leaders angry over sending young district president of Bhakiyu farmer to jail
जसराना (फिरोजाबाद)। थाना जसराना पुलिस के भारतीय किसान यूनियन (किसान) के युवा जिलाध्यक्ष को तमंचा सहित पकड़कर जेल भेजने पर आक्रोशित किसान नेताओं ने थाना जसराना का घेराव किया। इस दौरान उनकी पुलिस से नोकझोंक भी हुई। किसान नेताओं ने एसएसपी से मिलने की बात कही। पुलिस ने उचित कार्रवाई की आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार देर शाम भारतीय किसान यूनियन (किसान) के युवा जिलाध्यक्ष बिरजू यादव का गाड़ी हटाने को लेकर पुलिस से विवाद हो गया। इस दौरान पुलिस ने तलाशी में एक तमंचा एवं सात कारतूस मिलने की बात कहते हुए उन पर मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया। पुलिस की कार्रवाई से किसान नेताओं में आक्रोश फैल गया। यूनियन के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव शिवप्रताप सिंह के नेतृत्व में किसान नेता थाने पहुंचे और कोतवाल से बात की।
विज्ञापन

इस दौरान किसान नेताओं ने पुलिस पर गलत तरीके से फंसाने का आरोप लगाते हुए किसान नेता के साथ चौराहे पर मारपीट करने की बात कही। किसान नेताओं ने कहा कि यूनियन को बदनाम करने के लिए पुलिस की ओर से कार्रवाई की गई है। इस दौरान पुलिस के साथ किसान नेताओं की जमकर नोकझोंक भी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

संगठन के पदाधिकारियों ने इस संबंध में एसएसपी को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई करने की मांग की है। थाने में प्रदर्शन करने वालों में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विजेंद्र सिंह टाईगर, जिलाध्यक्ष कर्मवीर सिंह यादव, जिला उपाध्यक्ष सुनील यादव, ब्लाक अध्यक्ष सतेंद्र वर्मा, लालू, देवेंद्र, शिवकुमार, पिंटू यादव शामिल रहे।

यूनियन के पदाधिकारी के साथ पुलिस के मारपीट करने के साथ ही गलत तरीके से तमंचा लगाकर जेल भेजा गया है। एसएसपी से मिलकर उन्हें प्रार्थना पत्र देकर पुलिस के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की गई है। पुलिस के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई तो यूनियन आंदोलन करने का कार्य करेगी।
शिवप्रताप सिंह, राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव भाकियू किसान
गाड़ी हटाने की कहने पर की युवक ने पुलिस के साथ अभद्रता की थी। वहीं तलाशी के दौरान उससे एक तमंचा एवं सात कारतूस मिले हैं। मारपीट नहीं की गई है।
फतेह बहादुर सिंह भदौरिया, कोतवाल जसराना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed