फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   family members broke down When news of death of daughter received in Firozabad said she murdered by in laws

UP: दो महीने पहले विदा की थी बेटी... मिली मौत की खबर तो बिलख पड़े मायकेवाले, बोले- सब्बल मारकर की गई हत्या

Sun, 07 Jul 2024 06:43 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 07 Jul 2024 06:43 PM IST
सार

दो महीने पहले बेटी को विदा किया था। मौत की खबर मिली तो मायकेवाले बिलख पड़े। कहा कि सब्बल मारकर हत्या की गई। 

विज्ञापन
family members broke down When news of death of daughter received in Firozabad said she murdered by in laws
anuj crime - फोटो : iStock

विस्तार

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। जानकारी पर मायका पक्ष के लोग भी आ गए। पिता बोले कि दो महीने पहले शादी की थी। ससुरालियों ने दहेज की खातिर सब्बल (लोहे की छड़) मारकर हत्या कर दी है। पुलिस ने पति सहित चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

विज्ञापन


थाना लाइनपार के मोहल्ला अमृत नगर निवासी सुषमा (23) की शनिवार की रात संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने जानकारी मायका पक्ष को दे दी। इटावा सुल्तानपुरकला के फ्रेंडस कॉलौनी निवासी कमलेश कुमार राजपूत अपने परिवार के साथ यहां आ गए। 
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि दो महीने पहले बेटी की शादी अमृत नगर फतेहाबाद रोड निवासी करन के साथ की थी। ससुराली आए दिन अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर बेटी की पिटाई करते थे। अतिरिक्त दहेज में कार की मांग करते थे। फोन भी उससे बात नहीं होने देते थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शनिवार की शाम बेटी से बात हुई तो वह ठीक थी। ससुरालियों ने सब्बल (लोहे की छड़) से पीटकर बेटी की हत्या कर दी है। उसके सिर और मुंह से खून आ रहा था। पिता की तहरीर पर पुलिस ने सास सीमा देवी, पति करन, ससुर होतीलाल, पड़ोसी पप्पू के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। -


थाना लाइनपार क्षेत्र में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति की मौत हो गई। फील्ड यूनिट की टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए थे। मृतका के पिता की तहरीर पर चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। -सर्वेश कुमार मिश्र, एसपी सिटी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed