फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   false teachers

फर्जी शिक्षकों के खिलाफ रिट दायर करेगा बेसिक शिक्षा विभाग

Sun, 18 Aug 2019 11:36 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 18 Aug 2019 11:36 PM IST
विज्ञापन
false teachers
फिरोजाबाद। फर्जी एवं टैंपर्ड अंकतालिका लगाकर नौकरी हासिल करने वाले शिक्षक हाईकोर्ट से स्टे पाकर राहत महससू कर रहे हों। किंतु बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से हाईकोर्ट में 30 अगस्त को रिट दायर की जाएगी। शिक्षकों में खलबली मची हुई है। बीएसए ने पत्रावलियां तैयार कर हाईकोर्ट में जबाव देने की तैयारी कर ली है।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा विभाग में कई फर्जी शिक्षक कार्यरत हैं। इनमें 157 फर्जी शिक्षकों की सूची को एसआईटी ने भेजा था। इनमें से अभी तक 23 शिक्षक बर्खास्त हो चुके हैं। हालांकि 20 शिक्षकों ने हाईकोर्ट से स्टे पा लिया है। अग्रिम तिथि 30 अगस्त लगाई गई है। तब तक के लिए बीएसए द्वारा जारी किए बर्खास्तगी के आदेश को मान्य किया हुआ है। इसमें बीएसए को हाईकोर्ट में रिट दायर करनी है। जवाब देना होगा कि इन शिक्षकों को बर्खास्त किस आधार पर किया गया है। हालांकि बीएसए कार्यालय में इसके जवाब भी तैयार हो गए हैं।
विज्ञापन

एसआईटी ने मांगा फर्जी शिक्षकों के घर का पता व मोबाइल नंबर
फिरोजाबाद। एसआईटी ने फर्जी शिक्षकों के मामले में सूचना तलब की है। इसमें एसआईटी सूची में शामिल फर्जी शिक्षकों के घर का पता, मोबाइल नंबर एवं ज्वाइनिंग से संबंधित जानकारी तलब की है। इससे शिक्षकों में खलबली मची हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जल्द होगी शेष शिक्षकों की बर्खास्तगी
फिरोजाबाद। एसआईटी ने 157 शिक्षकों की सूची सौंपी थी। उनमें अभी तक 23 शिक्षकों को बर्खास्त किया जा चुका है। शेष शिक्षकों के जल्द ही बर्खास्तगी होने की उम्मीद है। बीएसए कार्यालय में शिक्षकों की बर्खास्तगी का आदेश बनने का कार्य तेजी से चलता रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed