{"_id":"578915a54f1c1bb17b13dee4","slug":"fair-employment-dominated-perturbations","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोजगार मेले में हावी रहीं अव्यवस्थाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोजगार मेले में हावी रहीं अव्यवस्थाएं
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद
Updated Fri, 15 Jul 2016 11:04 PM IST
विज्ञापन
कौशल विकास मिशन के तहत युवा पंजीकरण्ा कराने पहुंचे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विश्व युवा कौशल सप्ताह के अवसर पर जलेसर रोड स्थित राजकीय पालीटेक्निक पर आयोजित रोजगार मेले में अव्यवस्थाएं हावी रहीं। प्लेसमेंट करनी वाली कंपनियों का दोपहर तक कोई अता-पता नहीं था, ऐसी स्थिति में युवा घंटों तक इधर-उधर भटकते रहे।
शासन के निर्देश पर प्रदेश भर में विश्व युवा कौशल सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। जलेसर रोड स्थित राजकीय पालीटेक्निक पर शुक्रवार को रोजगार मेले का आयोजन किया। प्लेसमेंट के लिए करीब आधा दर्जन कंपनियां बुलाई गई थीं। रोजगार मेले की सूचना पर सुबह 10 बजे से ही युवक-युवतियां पहुंचना शुरू हो गए थे, लेकिन दोपहर 12.30 बजे तक प्लेसमेंट करने वाली कंपनियों का ही अता-पता नहीं था। ऐसी स्थिति में युवाआें को साक्षात्कार देने के लिए इधर-उधर भटकते देखा गया। गर्मी व उमस में कक्षाओं में बैठे युवक-युवतियां परेशान दिखे। काफी संख्या में युवा बिना साक्षात्कार के लौट गए। जेडबीआर लि. नई दिल्ली, सेटिन क्रेडिट केयर लुधियाना, पुष्पांजलि कंस्ट्रक्शन व ट्रामा सेंटर के प्रतिनिधियों द्वारा दिए गए जॉब आफर से युवा संतुष्ट नजर नहीं आए।
जॉब के नाम पर लोन देने की नौकरी
लुधियाना की सेटिन क्रेडिट केयर कंपनी के प्रतिनिधि ने बताया कि कंपनी द्वारा महिलाओं को समूह में लोन दिलाने की नौकरी दी जाएगी। जॉब के लिए स्वयं का वाहन होना जरूरी है। जॉब के नाम पर लोन देने की नौकरी की सुनकर अधिकांश युवक-युवतियां क्लास से बाहर आ गए। युवाओं का कहना है कि जॉब के नाम पर मजाक किया जा रहा है।
विज्ञापन
युवाओं को दिए प्रमाण पत्र, आईकार्ड
राजकीय पालीटेक्निक के प्रधानाचार्य केसी शर्मा, कौशल विकास मिशन के काउंसलर विवेक कुलश्रेष्ठ द्वारा राजीव गांधी कंप्यूटर साक्षरता मिशन के 27 प्रशिक्षणार्थियों को पाठ्य सामग्री, 26 प्रशिक्षणार्थियों को परिचय पत्र तथा छह प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। सांस्कृतिक कार्यक्रम के विजेता दीपमाला, स्वेता जैन व अमन पाराशर को पुरस्कार दिए गए। उपायुक्त उद्योग वीरेंद्र जैन ने मेले की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।