फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   eyes filled up jailed brothers

जेल में बंद भाईयों को देख भर आई आंखें

Fri, 13 Nov 2015 07:21 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Fri, 13 Nov 2015 07:21 PM IST
विज्ञापन
eyes filled up jailed brothers
जेल का माहौल शुक्रवार को भाई बहनों के पवित्र प्रेम से भरा नजर आया। भैया दूज मनाने जेल पहुंची बहनों ने जब भाईयों के माथे पर तिलक किया, तो उनकी आंखें भर आईं। जेल प्रशासन ने भी बहनों के लिए विशेष व्यवस्था की थी।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह से ही जिला जेल में भैया दूज मनाने के लिए बहनें पहुंचने लगी थीं। सुबह करीब दस बजे तक पांच सौ बहनों ने जेल के अंदर प्रवेश पा लिया था। इसके बाद भी जेलके  गेट के बाहर बहनें कतार लगाए खड़ी थीं। जेल के भीतर मैदान में भाई बहनों के बैठने की व्यवस्था की गई थी। बहनें अपने साथ गोला और तिलक के लिए रोली साथ लेकर गई थीं। बहनों ने जहां भाईयों को तिलक करके गोला भेंट किया तो भाई अपनी बहनों को कोई गिफ्ट नहीं दे सके। जब सामूहिक रूप से जेल में भैया दूज मनाया जा रहा था, तो वहां का माहौल बेहद भावुक हो गया। कई बहनें तो फफक-फफक कर रो पड़ीं। वरिष्ठ जेल अधीक्षक पीएन पांडेय ने बताया कि शाम तीन बजे तक करीब 15 सौ से अधिक महिलाएं बंदियों से  मुलाकात करने पहुंची। जिनमें से करीब 1200 महिलाएं भाई दूज मनाने आई थीं। उन्होंने बताया कि जेल के अंदर प्रवेश का समय पूरा होने के बाद भी कुछ महिलाएं बाहर रह गई थीं, लेकिन उन्हें भी त्योहार मनाने के लिए अंदर प्रवेश दिया गया था।
विज्ञापन

जेल के अंदर बिकी मिठाई
बाहर के पकवान जेल के अंदर ले जाने पर प्रतिबंध होने के कारण जेल प्रशासन ने अंदर ही पकवान तैयार कराया था। इससे बहन भाई के माथे पर तिलक कर मुंह मीठा करा सकें। इसके एवज में जेल प्रशासन ने बहनों से पैसे भी लिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed