फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Expressway accident not a conspiracy, accident occurred due to nap

Firozabad News: एक्सप्रेस-वे दुर्घटना साजिश नहीं, झपकी से हुआ हादसा

Sat, 13 Dec 2025 12:41 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Sat, 13 Dec 2025 12:41 AM IST
विज्ञापन
Expressway accident not a conspiracy, accident occurred due to nap
फिरोजाबाद। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर फिल्म निर्माता मंजू भारती की कार दुर्घटनाग्रस्त होने के मामले में एक नया मोड़ आ गया है। निर्माता के लगाए गए जान से मारने की साजिश के आरोपों को कार चालक ललित शर्मा ने सिरे से नकार दिया है। मथुरा के चालक ललित शर्मा ने मटसैना पुलिस को फोन पर संपर्क कर जानकारी दी। दुर्घटना का कारण नींद की झपकी लगना बताया है।चालक ललित शर्मा ने पुलिस को दिए बयान में कहा है कि 1 अक्टूबर 2025 की तड़के जब वे दिल्ली से लखनऊ जा रहे थे, तब मटसैना थाना क्षेत्र में एक्सप्रेस-वे पर उसे नींद की झपकी आ गई थी। इसी कारण गाड़ी अनियंत्रित होकर सामने चल रहे ट्रक से टकरा गई, जिससे हादसा हुआ। फिल्म निर्माता मंजू भारती ने आरोप लगाया था कि यह दुर्घटना उन्हें जान से मारने की एक सोची-समझी साजिश है, क्योंकि इस घटना में उनके पैर में फ्रैक्चर हो गया था, जबकि चालक को खरोंच तक नहीं आई थी। चालक ललित शर्मा ने पुलिस को बताया है कि हादसे में चोट आई थी। सीओ सदर चंचल त्यागी ने बताया कि थाना मटसैना पुलिस चालक के इस बयान की सच्चाई जानने के लिए विस्तृत जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed