{"_id":"6626e5300e4f52d99b06eb14","slug":"expressed-displeasure-over-the-slow-pace-of-construction-of-cow-shed-firozabad-news-c-169-1-sagr1025-123013-2024-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: गोशाला निर्माण की धीमी रफ्तार पर जताई नाराजगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: गोशाला निर्माण की धीमी रफ्तार पर जताई नाराजगी
Tue, 23 Apr 2024 04:01 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Tue, 23 Apr 2024 04:01 AM IST
विज्ञापन
फिरोजाबाद। मुख्य अभियंता एवं एक्सईएन निर्माण नगर निगम द्वारा सोमवार को नगला पानसहाय में निर्माणाधीन गोशाला का औचक निरीक्षण किया। मुख्य अभियंता द्वारा कार्यदायी संस्था के ठेकेदार को निर्माण कार्य की प्रगति में तेजी के निर्देश दिए।
नगर निगम द्वारा नगला पान सहाय कोटला रोड पर गोशाला का निर्माण कराया जा रहा है। सोमवार को मुख्य अभियंता मनीष कुमार सिंह एवं एक्सईएन निर्माण आशीष शुक्ला ने निर्माणाधीन गोशाला का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को गोशाला के आंतरिक भाग में सड़क निर्माण की प्रगति काफी धीमी मिली। जिस पर उन्होंने नाराजगी जाहिर की। इसके अतिरिक्त टीनशेड आदि का काम भी जल्द पूरा कराने की हिदायत कार्यदायी संस्था के ठेकेदार को दी। मुख्य अभियंता मनीष कुमार के मुताबिक गोशाला निर्माण का काम तेजी से पूरा कराया जाएगा। निर्धारित समय सीमा में काम पूरा नहीं कराने पर कार्यदायी संस्था के ठेकेदार पर कार्रवाई की जाएगी।