फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Explanation sought from four persons including Tundla SDM and Tehsildar for coming late

Firozabad News: देर से आने पर टूंडला एसडीएम और तहसीलदार सहित चार से मांगा स्पष्टीकरण

Sun, 13 Jul 2025 12:11 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Sun, 13 Jul 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
Explanation sought from four persons including Tundla SDM and Tehsildar for coming late
फिरोजाबाद। एडीएम वित्त एवं राजस्व विशुराजा ने गत दिवस तहसील टूंडला का औचक निरीक्षण किया। सुबह दस बजे एडीएम पहुंचे तो एसडीएम,तहसीलदार एवं स्टाफ को कार्यालय आने को दौड़ लगाने पड़ी। एडीएम ने देर से आने वाले एसडीएम,तहसीलदार के साथ सभी कर्मचारियों से स्पष्टीकरण तलब किया है।
विज्ञापन

डीएम रमेश रंजन ने तहसीलों में खतौनी में खामियों के सुधार में बरती जा रही लापरवाही को गंभीरता से लिया है।शुक्रवार को एडीएम वित्त एवं राजस्व विशुराजा को टूंडला तहसील का औचक निरीक्षण करने कीी जिम्मेदारी सौंपी थी। एडीएम विशुराजा सुबह दस बजे टूंडला तहसील पहुंच गए। एडीएम विशुराजा के पहुंचने की भनक लगी तो टूंडला तहसील में एसडीएम का प्रभार देख रहे एसडीएम न्यायिक रवींद्र प्रताप सिंह,तहसीलदार राखी शर्मा ,आरके सुमेश कुमार के साथ शिवकुमार उपस्थित नहीं मिले। उन्होंने कहा कि थोड़ी देर के बाद उपस्थित हो गए। लेकिन इस मामले में चारों से स्पष्टीकरण तलब किया गया है। उन्होंने कहा कि तहसील में इस दौरान किसानों की खतौनी में खामी को सुधार की स्थिति की जानकारी करने के साथ तहसील प्रांगण के अन्य पटलों की जांच प़ड़ताल की। उन्होंने कहा कि जो कमियां मिली हैं उनको एसडीएम एवं तहसीलदार को सुधार करने की हिदायत दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed