फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Expensive hobby and debauchery made a robber, ten arrested

महंगे शौक और अय्याशी ने बना दिया लुटेरा, दस गिरफ्तार

Sat, 04 Sep 2021 12:26 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 04 Sep 2021 12:26 AM IST
विज्ञापन
Expensive hobby and debauchery made a robber, ten arrested
फिरोजाबाद। कहते है कि जब शौक बढ़ जाए तो आदमी गलत रास्ता अपना लेता है। कुछ यही हाल हाईस्कूल और इंटर में पढ़ने वाले छात्रों के साथ हुआ। दोस्तों के साथ होटलों में पार्टी करने के लिए जब उनके पास पैसे कम पड़े तो अपराध की दुनिया में कदम रख दिया। एक के बाद एक मोबाइल फोन लूटकर पुलिस के लिए चुनौती बन गए। शुक्रवार को उत्तर, दक्षिण और खैरगढ़ थाना पुलिस ने संयुक्त रुप से कार्रवाई करते हुए 10 बदमाशों को पकड़ लिया।
विज्ञापन

एसपी सिटी कार्यालय में पत्रकार वार्ता के दौरान एसएसपी अशोक कुमार शुक्ल ने बताया कि पकड़े गए बदमाश शातिर लुटेरे है। जो सड़क पर बात करने वाले लोगों से मोबाइल फोन छीनकर फरार हो जाते है। लूट के दौरान जिन बाइक का प्रयोग किया जाता है। उसकी कीमत डेढ़ लाख से अधिक की है। खैरगढ़, उत्तर और दक्षिण पुलिस ने बदमाशों की घेराबंदी कर दस को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से करीब 17 मोबाइल बरामद किए है। ये खैरगढ़, शिकोहाबाद, दक्षिण और उत्तर थाना क्षेत्र से लूटे गए है। बदमाशों के खिलाफ कार्रवाई कर जेल भेज दिया गया है। उनके अन्य साथियों की तलाश की जा रही है। पत्रकार वार्ता के दौरान सीओ सिटी हरिमोहन सिंह भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

दक्षिण पुलिस की कार्रवाई
जितेंद्र उर्फ जीतू पुत्र निवासी नई आबादी नगला पचिया, रजत व आकाश ठाकुर निवासी हिमायूंपुर नाले की पुलिया थाना दक्षिण। गिरफ्तारी के दौरान दक्षिण पुलिस ने विभिन्न कंपनियों के लूट के नौ मोबाइल फोन बरामद किए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उत्तर पुलिस के गिरफ्तार किए बदमाश
रवि कुमार निवासी दतौंजी खुर्द लाइनपार, संजय निवासी पटकपुईयापुरा परतारपुर थाना बाह आगरा। बदमाशों के कब्जे से लूट के तीन मोबाइल बरामद किए गए है।
खैरगढ़ पुलिस ने पकड़े पांच बदमाश
राहुल उर्फ पप्पू निवासी सैलई रामगढ़, रवि कुमार निवासी भीकमपुर सैलई अब्बासनगर, रवि कुमार निवासी सम्राटनगर, मंजीत कुमार निवासी नगला मिर्जा बड़ा व कुलदीप निवासी नगला मिर्जा बड़ा रामगढ़ को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से पांच मोबाइल फोन बरामद किए गए।

इंटर का छात्र है रजत
हिमायूंपुर निवासी रजत इंटर का छात्र है और जितेंद्र 11 का। जबकि आकाश दिल्ली में नौकरी करता है। रजत और जितेंद्र को दोस्तों के साथ पार्टी करना अच्छा लगता था। परिवार की आर्थिक स्थिति इतनी ठीक नहीं थी कि वह खर्चे पूरे कर सके। इसलिए उन्होंने पढ़ाई के साथ अपराध की दुनिया में भी कदम रख दिया। आकाश दिल्ली में काम करता था और छुट्टी पर आने के बाद यहां मोबाइल फोन लूट में लग जाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed