फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Exhibition organized on World Museum Day

Firozabad News: विश्व संग्रहालय दिवस पर प्रदर्शनी का आयोजन

Sun, 18 May 2025 11:12 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Sun, 18 May 2025 11:12 PM IST
विज्ञापन
Exhibition organized on World Museum Day
नसियाजी मंदिर में आयोजित प्रतियोगिता में शामिल प्रतिभागी बच्चे। सोर्स: आयोजक।
फिरोजाबाद। विश्व संग्रहालय दिवस के उपलक्ष्य में क्षेत्रीय पुरातत्व इकाई आगरा और धर्मश्रुत शोध संस्थान, चंद्रनगर के संयुक्त तत्वावधान में छायाचित्र प्रदर्शनी, चित्रकला प्रतियोगिता और व्याख्यान का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जैन मुनि प्रज्ञा श्रमण अमित सागर महाराज भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

कार्यक्रम में धर्मश्रुत शोध संस्थान द्वारा दुर्लभ पांडुलिपियों का अवलोकन भी कराया गया। जिसे दर्शकों ने गहन रुचि से देखा। चित्रकला प्रतियोगिता में मुग्धा ने प्रथम स्थान, भूमि यादव ने द्वितीय स्थान और लक्ष्य गुप्ता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। जबकि खुशी, दीपक, उत्सव, दीपांशु और प्रियांश को सांत्वना पुरस्कार दिए गए। प्रतियोगिता में कमला नेहरू इंटर कॉलेज, दिगंबर जैन इंटर कॉलेज, लिटिल एंजेल पब्लिक स्कूल और सर्वोदय क्लासेज के लगभग 300 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में क्षेत्रीय पुरातत्व अधिकारी कृष्ण मोहन दुबे, राजीव रंजन, सुशील चतुर्वेदी, आशु और करन की उपस्थिति रही। महिला आयोग उत्तर प्रदेश की सदस्य रेनू गौड़, नंदिनी यादव, कल्पना राजौरिया, एसपी लहरी, सिंहराज सिंह, वंदना जैन, विष्णु उपाध्याय, वर्षारानी, निशा ने विचार रखे। संचालन अमित जैन ने किया। उन्होंने बताया कि छायाचित्र प्रदर्शनी 22 मई तक प्रतिदिन सुबह 10:30 से दोपहर चार बजे तक खुली रहेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed