फिरोजाबाद। डार्क जोन वाले ब्लाकों में भूगर्भ जल स्तर बढ़ाने के लिए जिला का सिंचाई विभाग गांव व पंचायतों में पुराने तालाबों को भरवाने में जुटा है। विभाग ने चिह्नित 101 तालाबों को नहर के पानी एवं अन्य श्रोतों से भरवाने की कार्य योजना को अमलीजामा पहनाया जा रहा है।
जिला के फिरोजाबाद, नारखी, हाथवंत, शिकोहाबाद आंशिक के अतिरिक्त एका ब्लॉक क्षेत्र में भूगर्भ जल स्तर से सामान्य से काफी नीचे है। सभी के साथ अन्य ब्लॉकों में भी भूगर्भ जल स्तर बढाने के लिए सिंचाई विभाग ने गांव व पंचायतों में स्थित पुराने तालाबों में पानी भरवाने की कार्य योजना तैयार की है। कार्य योजना के तहत चिह्नित 101 तालाबों में मौसम आधारित नदियों व हाथरस माइनर से जुड़े रजबहा के पानी से भरवाया जा रहा हैं। कार्य योजना के तहत शुक्रवार को फिरोजाबाद ब्लॉक के गुदांऊ एवं हुसैनपुर स्थित तालाबों में पानी भरवाया गया। इस दौरान एक्सईन सिंचाई जितेंद्र कुमार सहित अन्य विभागीय अधिकारी व प्रधान आदि मौजूद रहे।