फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Examination of pregnant women on Prime Minister's Mother's Day

Firozabad News: प्रधानमंत्री मातृत्व दिवस पर गर्भवती महिलाओं की जांच

Mon, 24 Apr 2023 11:57 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Mon, 24 Apr 2023 11:57 PM IST
विज्ञापन
Examination of pregnant women on Prime Minister's Mother's Day
प्रधानमंत्री मातृत्व दिवस पर गर्भवती महिलाओं की जांच
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। प्रत्येक माह की 24 तारीख को मनाए जाने वाले प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान क्लीनिक दिवस (पीएमएसएमए) में जनपद की स्वास्थ्य इकाइयों पर डॉक्टरों द्वारा 350 से अधिक गर्भवतियों की प्रसव पूर्व जांच की गईं। उन्हें बेहतर स्वास्थ्य के लिए परामर्श दिया गया। 29 से ज्यादा गर्भवती उच्च जोखिम वाली गर्भावस्था (एचआरपी) को चिन्हित किया गया।

सीएमओ डॉ. नरेंद्र सिंह ने बताया कि इस अवसर पर गर्भवतियों को व्यापक और गुणवत्ता युक्त प्रसव पूर्व देखभाल करना सुनिश्चित किया गया है। इस दिवस में गर्भवतियों को दूसरी तथा तीसरी तिमाही में विशेषज्ञों तथा एमबीबीएस डॉक्टर द्वारा परामर्श दिया गया। नोडल अधिकारी डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि क्लीनिक दिवस पर चिन्हित हुई उच्च जोखिम वाली गर्भवतियों के स्वास्थ्य पर खास नजर रखी जाएगी। पीएमएसएमए में गर्भवती की प्रसव पूर्व हीमोग्लोबिन, शुगर, यूरिन, ब्लड प्रेशर, एचआईवी, वजन, सिफलिस एवं अन्य जांच की गई। जिला परामर्शदाता प्रदीप कुमार ने कहा कि दिवस में गर्भवती महिलाओं की प्रसव पूर्व सभी जांचों के अलावा टिटनेस-डिप्थीरिया का टीका तथा आयरन, कैल्शियम एवं फोलिक एसिड दवाएं दी गयई। जिला महिला अस्पताल की डॉ. आस्था ने बताया कि महिला अस्पताल में 270 से अधिक गर्भवतियों को देखा गया। जिसमें उच्च जोखिम वाली 24 गर्भवतियों को चिन्हित किया गया। संयुक्त जिला चिकित्सालय शिकोहाबाद में काउंसलर सविता ने बताया कि 75 गर्भवतियों को परामर्श दिया गया, जिसमें पांच एचआरपी चिन्हित की गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed