{"_id":"6434160eeb9f899b8f039157","slug":"examination-of-505-pregnant-women-at-health-centers-firozabad-news-c-25-1-120386-2023-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: स्वास्थ्य केंद्रों पर 505 गर्भवती महिलाओं की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: स्वास्थ्य केंद्रों पर 505 गर्भवती महिलाओं की जांच
Mon, 10 Apr 2023 07:28 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Mon, 10 Apr 2023 07:28 PM IST
विज्ञापन
फोटो- 08 स्वास्थ्य केंद्रों पर 505 गर्भवती महिलाओं की जांच
प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व दिवस का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। जनपद की स्वास्थ्य इकाइयों पर प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर डॉक्टरों ने 505 से अधिक गर्भवती महिलाओं की प्रसव पूर्व सभी जांचें कर बेहतर स्वास्थ्य के लिए उचित परामर्श दिया गया। 53 गर्भवती महिलाएं उच्च जोखिम वाली पाई गई।
सीएमओ डॉ. नरेंद्र सिंह ने कहा कि गर्भवती स्त्रियों को व्यापक और गुणवत्तायुक्त प्रसव पूर्व देखभाल करना सुनिश्चित किया गया। दिवस में गर्भवती महिलाओं को पहली और दूसरी तिमाही में विशेषज्ञों तथा एमबीबीएस डॉक्टरों द्वारा परामर्श के साथ दवा आदि का वितरण किया गया। नोडल अधिकारी डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि प्रधानमंत्री सुरक्षित दिवस पर उच्च जोखिम गर्भावस्था (एचआरपी) महिलाओं को चिन्हित कर उनके स्वास्थ्य पर खास नजर रखी जाएगी। गर्भवती महिलाओं की प्रसव पूर्व शुगर, बीपी, यूरिन, एचआईवी, हीमोग्लोबिन की जांचें की गई।
जिला परामर्शदाता प्रदीप कुमार और महिला जिला अस्पताल की डॉ. दिव्या चौधरी ने बताया 200 से ज्यादा गर्भवती महिलाओं को उचित परामर्श दिया गया जिनमें 20 एचआरपी पाई गई। संयुक्त जिला अस्पताल शिकोहाबाद कि डॉ. अनीता ने बताया 85 से अधिक गर्भवती महिलाओं की जांच की गई जिनमें नौ एचआरपी मिलीं तथा एक महिला हेपेटाइटिस बी पॉजिटिव पाई गई।
विज्ञापन
सीएचसी टूंडला में 187 गर्भवती महिलाओं की जांच की गई जिनमें 17 को एचआरपी चयनित किया गया तथा पीएचसी उसायनी में डॉ. नेहा ने बताया कि आज दिवस में 40 से अधिक गर्भवती महिलाओं की जांच के साथ उचित परामर्श दिया गया जिनमें 7 एचआरपी पाई गई जिनमें तीन को आयरन सुक्रोज चढ़ाया जाएगा।