फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Every day millions of factories burnt gas

कारखानों में प्रतिदिन फुंक रही लाखों की गैस

Thu, 28 Apr 2016 11:15 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Thu, 28 Apr 2016 11:15 PM IST
विज्ञापन
Every day millions of factories burnt gas
श्रमिकों की हड़ताल के कारण फैक्ट्रियां बंद पड़ी है
ब्लोइंग कारखानों में लगातार चौथे दिन भी कामकाज नहीं हुआ। कारखानों में कार्यरत श्रमिकों की हड़ताल के चलते कारखानों में सन्नाटा पसरा है। श्रमिकों की हड़ताल के चलते कारखानों में प्रतिदिन लाखों रुपये की गैस फुंक रही है। 
विज्ञापन

 सुहागनगरी के कारखानों में कार्यरत श्रमिक समस्याओं से जूझ रहे हैं। न्यूनतम वेतन, ईएसआई, वेतन स्लिप सहित विभिन्न मांगों को लेकर ब्लोइंग के दो दर्जन कारखानों में कार्यरत करीब सात से आठ हजार श्रमिकों ने बिना किसी मांग पत्र के औजार छोड़ दिए हैं। सोमवार से प्रारंभ हड़ताल गुरुवार को लगातार चौथे दिन भी जारी रही। कारखानों में हड़ताल के चलते कारखानों में प्रतिदिन लाखों की गैस बेकार फुंक रही है। श्रमिकों के हड़ताल पर चले जाने के कारण उद्यमियों ने भले ही गैस का दबाव कम कर दिया है। इसके बावजूद भट्ठियों को गर्म रखने के लिए गैस की खपत हो रही है। उद्योग जगत से जुड़े सूत्रों की मानें तो कारखानों में हड़ताल के बावजूद प्रतिदिन 12 से 15 लाख की गैस फुंक रही है। ऐसे में श्रमिकों की हड़ताल यदि लंबी चली तो उद्योग जगत को करोड़ों की चपत लगना तय है। श्रमिकों की हड़ताल के चलते इंडस्ट्रियल एरिया से लेकर राजा का ताल स्थित दो दर्जन इकाइयों में सन्नाटा है। अब कारखाने चालू होने की सारी उम्मीदें 30 अप्रैल को होने वाली समझौता वार्ता पर टिकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed