फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Evaluation of copies will start from 19th at four centers in the district

Firozabad News: 19 से जिले में चार केंद्रों पर शुरू होगा कॉपियों का मूल्यांकन

Sun, 16 Mar 2025 12:23 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Sun, 16 Mar 2025 12:23 AM IST
विज्ञापन
Evaluation of copies will start from 19th at four centers in the district
फिरोजाबाद। होली के बाद अब मूल्यांकन कराने की तैयारी शुरु कर दी है। जिलें के चार केंद्रों पर यूपी बोर्ड परीक्षा की करीब 511637 कॉपियों का मूल्यांकन 19 मार्च से दो अप्रैल तक होगा। इन पर दो में हाईस्कूल और दो केंद्र पर इंटरमीडिएट की कॉपियों का मूल्यांकन किया जाएगा। इसके लिए एक ओर जहां काॅपियों का मूल्यांकन करने के लिए करीब 2468 परीक्षकों की तैनाती की गई है। वहीं, परीक्षकों की निगरानी के लिए 257 उप प्रधान परीक्षकों (डीएचई) को नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षा परिषद, प्रयागराज के सचिव भगवती सिंह के निर्देश पर जिला विद्यालय निरीक्षक धीरेंद्र कुमार ने मूल्यांकन को लेकर दिशा-निर्देश जारी किए हैं। छोटेलाल इंटर कॉलेज और शिकोहाबाद के बीडीएम इंटर कॉलेज में इंटरमीडिएट की उत्तरपुस्तिकाएं जांची जाएंगी। इसी तरह महात्मा गांधी इंटर कॉलेज और पाली इंटर कॉलेज शिकोहाबाद में हाईस्कूल की उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन होगा। मूल्यांकन सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में होगा और मांगे जाने पर इसकी रिकॉर्डिंग बोर्ड को उपलब्ध कराई जाएगी। डीआईओएस ने बताया कि उप नियंत्रक का दायित्व होगा कि वह मूल्यांकन कार्य से संबंधित व्यक्ति के अलावा किसी अन्य को केंद्र में प्रवेश न करने दें। अन्यथा की स्थिति में संबंधित के विरुद्ध उत्तर प्रदेश सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों का निवारण) अधिनियम, 2024 की धाराओं के तहत कार्रवाई की जाएगी। मूल्यांकन केंद्रों पर उत्तर पुस्तिकाएं 13 से 18 मार्च के बीच उपलब्ध करा दी जाएंगी। मूल्यांकन से संबंधित गोपनीय प्रपत्र संकलन-6 आदि भी इस अवधि में प्राप्त कराए जाएंगे। मूल्यांकन कक्षों में फोटोग्राफी वर्जित रहेगी। प्रत्येक परीक्षक को प्रतिदिन हाईस्कूल में 50 और कुल अवधि में 700 (कला विषय में 80, कुल अवधि में 800) एवं इंटरमीडिएट में 45 व कुल अवधि में 600 से अधिक उत्तर पुस्तिकाएं नहीं दी जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed