फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Entry of vehicles prohibited from Shikohabad towards Firozabad today

Firozabad News: आज शिकोहाबाद से फिरोजाबाद की ओर वाहनों का प्रवेश वर्जित

Tue, 06 Jun 2023 12:18 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Tue, 06 Jun 2023 12:18 AM IST
विज्ञापन
Entry of vehicles prohibited from Shikohabad towards Firozabad today
फिरोजाबाद। उप मुख्यमंत्री के मंगलवार को आगमन के मद्देनजर यातायात पुलिस ने रूट डायवर्जन किया है। शहर की सीमा में प्रवेश करने वाले तीन प्रमुख मार्गों पर रूट डायवर्जन के साथ ही पांच स्थानों पर पॉर्किंग बनाई गई है।
विज्ञापन


प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य मंगलवार को शहर में आयेंगे। रहे उप मुख्यमंत्री के आगमन के मद्देनजर पुलिस ने यातायात व्यवस्था में बदलाव किया है। ऐसे में मंगलवार को शिकोहाबाद से फिरोजाबाद की ओर छोटे-बड़े वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा। वाहनों को बिल्टीगढ़ चौराहे से नये बाईपास मार्ग की ओर से रवाना किया जाएगा। वहीं दबरई की ओर से फिरोजाबाद आने वाले वाहनों को आसफाबाद चौराहा से लालपुर सब्जी मंडी होते हुये बाईपास मार्ग पर निकाला जाएगा। इसके अतिरिक्त आगरा से आने वाले वाहनों को भी जरौली कट से नये बाईपास की ओर निकाला जायेगा।
विज्ञापन


यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने के लिये रोडवेज बस स्टैंड और जैन मंदिर पर पॉकिंग में वीआईपी वाहन खड़े किए जाएंगे। पालीवाल ग्राउंड पर प्रशासनिक अफसरों की गाड़ियां खड़ी होंगी। जन प्रतिनिधियों और जन सामान्य के लिये रोडवेज जिला अस्पताल गेट नंबर दो, क्लब चौराहा स्थित पुल के नीचे और कोटला रोड ओवर ब्रिज के नीचे वाहन पॉर्क किया जा सकेंगे। यह जानकारी यातायात पुलिस प्रभारी गगन गौड़ ने दी।
विज्ञापन
विज्ञापन




उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य जिले में आज आएंगे
फिरोजाबाद। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य मंगलवार को आ रहे हैं। उनका हेलीकॉप्टर पुलिस लाइन में बने हेलीपैड पर 11.50 बजे करीब उतरेगा। व्यापारी सम्मेलन में शामिल होने के बाद विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा और उसके बाद आगरा के लिए रवाना होंगे। उप मुख्यमंत्री के आगमन की जानकारी होते ही जिला प्रशासन ने तैयारी प्रारंभ कर दी है।



उप मुख्यमंत्री सुबह दिल्ली से चलेंगे और दोपहर 11.50 बजे पुलिस लाइन प्रांगण में बने हेलीपैड पर उतरेंगे और यहां से नगर निगम के पालीवाल हॉल में केंद्र सरकार के नौ वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा की ओर से आयोजित व्यापारी सम्मेलन में मुख्य अतिथि बतौर प्रतिभाग करेंगे। इसके बाद पीडब्ल्यूडी विभाग के निरीक्षण भवन में ग्राम्य विकास एवं समग्र ग्राम्य विकास,ग्रामीण अभियंत्रण,खाद्य प्रसंस्करण, मनोरंजन कर,सार्वजनिक उद्यम आदि विभागों की समीक्षा करेंगे। जिले की निर्माणाधीन किसी बड़ी परियोजना का निरीक्षण भी करेंगे। करीब दो बजे आगरा के लिए रवाना हो जाएंगे। तैयारियों के तहत परियोजनाओं के निरीक्षण आदि की तैयारी कराई जा रही है। जिलाधिकारी रवि रंजन के निर्देशन में सीडीओ दीक्षा जैन सहित अन्य विभागों के अधिकारी इसकी तैयारी करने में जुटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed