फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Entered the house and beat the woman, case against three

Firozabad News: घर में घुसकर महिला को पीटा, तीन के खिलाफ मुकदमा

Sat, 14 Jan 2023 11:58 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 14 Jan 2023 11:58 PM IST
विज्ञापन
Entered the house and beat the woman, case against three
फिरोजाबाद। नारखी में घर में घुसकर महिला की पिटाई किए जाने के मामले में नारखी पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर कार्रवाई करने की बात कह रही है।
विज्ञापन

नारखी थाना क्षेत्र के गांव मुनिया खेड़ा निवासी सरोज का कहना है कि वह घर पर खाना बना रही थी। तभी गांव के ही गोपाल, विशाल और कुनाल घुस आए। अभद्र भाषा का प्रयोग करने के साथ ही पिटाई कर दी। इससे वह घायल हो गई। घटना के दौरान पति काम पर गए थे। पीड़िता का कहना है कि शोरगुल किया गया तो आसपास के लोग एकत्रित हो गए।
विज्ञापन

इस बीच आरोपी देख लेने की धमकी देकर वहां से चले गए। पति के आने पर पीड़िता ने घटना से अवगत कराते हुए आरोपियों के खिलाफ नारखी पुलिस को तहरीर दी। थानाध्यक्ष नारखी प्रदीप कुमार पांडेय का कहना है कि पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत किया गया है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed