फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   English liquor worth Rs 92 lakh seized from truck

Firozabad News: ट्रक से पकड़ी गई 92 लाख की अंग्रेजी शराब, पंजाब से बिहार जा रही थी नशे की खेप; चालक गिरफ्तार

Wed, 11 Feb 2026 08:26 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: अरुन पाराशर Updated Wed, 11 Feb 2026 08:26 PM IST
सार

फिरोजाबाद के टूंडला में पुलिस ने नशे की बड़ी खेप पकड़ी है। ट्रक से 92 लाख रुपये की शराब बरामद करते हुए चालक को गिरफ्तार किया। शराब को बिहार से पंजाब ले जाया जा रहा था।

विज्ञापन
English liquor worth Rs 92 lakh seized from truck
पकड़ी गई शराब। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

टूंडला में पुलिस ने पंजाब से तस्करी कर बिहार ले जाई जा रही 92 लाख रुपये की अंग्रेजी शराब की एक बड़ी खेप पकड़ी है। हाईवे पर की गई इस कार्रवाई में ट्रक से 753 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद हुई है। पुलिस ने ट्रक चालक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन


सीओ अरुण कुमार चौरसिया ने बताया कि मंगलवार को मुखबिर से सूचना मिली थी कि हाईवे सर्विस रोड पर नगला महादेव के निकट एक ट्रक में अंग्रेजी शराब की पेटियां लदी हुई हैं। सूचना मिलते ही टूंडला पुलिस, एसओजी और सर्विलांस टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए ट्रक को चारों तरफ से घेर लिया। पकड़े गए ट्रक चालक की पहचान मदनलाल, निवासी मोहल्ला मेघवालों का वास, थाना व शहर रामसर, बाड़मेर (राजस्थान) के रूप में हुई है।
विज्ञापन


पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह पंजाब के संगरुर जिले से शराब लादकर बिहार ले जा रहा था। बिहार में शराब बंदी होने के कारण वहां ऊंचे दामों पर शराब बेचकर वह मोटा मुनाफा कमाता था। पुलिस ने तस्कर के कब्जे से विभिन्न ब्रांडों की कुल 753 पेटियां और एक मोबाइल बरामद किया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed