{"_id":"655bb513c7f5e2f8220f15a4","slug":"encroachment-removed-from-akashvani-route-firozabad-news-c-169-1-sagr1025-10362-2023-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: आकाशवाणी मार्ग से हटवाया अतिक्रमण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: आकाशवाणी मार्ग से हटवाया अतिक्रमण
Tue, 21 Nov 2023 01:05 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Tue, 21 Nov 2023 01:05 AM IST
विज्ञापन
फिरोजाबाद। व्यापार मंडल की शिकायत पर निगम के प्रवर्तन दल की टीम सोमवार को आकाशवाणी मार्ग छपरिया पहुंची। टीम ने क्षेत्र में सड़क पर व्याप्त अतिक्रमण को साफ कराया। सड़क पर अतिक्रमण करने वालों को चेतावनी दी गई।
सोमवार को नगर निगम के प्रवर्तन दल की टीम वार्ड संख्या 63 मोहल्ला छपरिया क्षेत्र के आकाशावाणी राेड पहुंची। मौके पर आकाशवाणी रोड पर एक दर्जन से अधिक दुकानों के बाहर तख्त और बेंच के अलावा भट्ठी सुलगते दिखी। प्रवर्तन दल ने सभी दुकानों के सामने सड़क पर रखे तख्त और बेंच हटवाए। सभी को भविष्य पुनरावृत्ति पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। वहीं जिन दुकानदारों ने अपने तख्त व बेंच नहीं हटाए, उनके सामान को जब्त कर लिया गया।