फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Encroachers fearless, traffic jam again after few minutes of campaign

Firozabad News: अतिक्रमणकारी बेखौफ, अभियान के कुछ मिनट बाद फिर लगा जाम

Mon, 30 Oct 2023 11:54 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Mon, 30 Oct 2023 11:54 PM IST
विज्ञापन
Encroachers fearless, traffic jam again after few minutes of campaign
टूंडला। शहर में व्याप्त अतिक्रमण को लेकर कमिश्नर आगरा की नाराजगी के बाद सोमवार को अधिकारियों ने अतिक्रमण हटाने की औपचारिकता निभाई। एक तरफ से प्रशासन अस्थाई अतिक्रमण हटाता गया। वहीं पीछे से पुन: यथास्थित में अतिक्रमण पहुंचता गया। शाम होते-होते एक बार फिर सड़क अतिक्रमण से घिर गई तथा स्टेशन रोड पर जाम लग गया। जाम के झाम में फंसे रेलयात्रियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

शहर में फैले अतिक्रमण के जाल को लेकर पिछले दो माह से आगरा कमिश्नर रितु माहेश्वरी प्रयासरत हैं। उन्होंने अधिकारियों को टूंडला में जाम के हालातों से छुटकारा दिलाए जाने के लिए तहसील, पीडब्ल्यूडी व पालिका प्रशासन को सख्त आदेश दिए हुए हैं। तत्कालीन एडीएम सत्येंद्र सिंह व पीडब्ल्यूडी अतिक्रमण हटाने की ठोस तैयारी कर रहे ही थे, तभी एसडीएम का स्थानांतरण कर दिया गया। इसके बाद अभियान ठंडे बस्ते में चला गया, लेकिन पिछले शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस में आई कमिश्नर ने हालात जस के तस देख खासी नाराजगी जताई थी तथा 15 दिनों में टूंडला को अतिक्रमण मुक्त कराने के आदेश दिए थे।
विज्ञापन


सोमवार शाम चार बजे एसडीएम शिवध्यान पांडेय के नेतृत्व में दीपा के चौराहे से अतिक्रमण हटाओ अभियान की शुरुआत की गई। सीओ अनिवेश, ईओ आशुतोष त्रिपाठी आदि अधिकारियों, पुलिस, पालिका टीम व जेसीबी देख अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मच गया। वे अपनी दुकानों को समेट गलियों में भाग गए। इस बीच अधिकारियों ने सड़क किनारे खोखे, टिनशेड को ट्रैक्टर में लदवाकर पालिका एवं सड़क पर खड़ी स्कूटी व बाइकों को थाने भिजवा दिया। अतिक्रमण हटाने को लेकर कुछ स्थानों पर नोकझोंक भी हुई। करीब एक घंटे चले अभियान के बाद अधिकारी चले गए। इसी के साथ फिर से अतिक्रमण जस का तस हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन




मुख्य बाजार में लगे जाम में फंसी पुलिस की गाड़ी
शाम पांच बजे के बाद स्टेशन रोड के हालात बद से बदतर हो गए। स्टेशन रोड पर दुकानदारों की दुकानें फुटपाथ तक, उसके आगे मुख्य सड़क पर रेहड़ी, ठेल वाले और फिर खरीदार। इसके चलते देर शाम तक जाम के हालात रहे। करवाचौथ के चलते भीड़ से शाम छह बजे करीब जाम लग गया। जाम में अन्य वाहन नहीं पुलिस की गाड़ी भी फंस गई।




अभियान के बाद लगे जाम में फंसे रहे रेलयात्री

जाम में फंसे रेलयात्री ही नहीं आम लोग भी परेशान रहे। जाम में फंसे आगरा से इलाहाबाद जा रहे रेलयात्री दिनेश सिंह ने बताया कि उन्हें ट्रेन पकड़ने के लिए खासी मशक्कत करनी पड़ी। वहीं मथुरा से परिवार सहित हाबड़ा जा रहे दिलीप चटोपाध्याय ने बताया कि उन्हें पहले से जानकारी थी कि टूंडला मुख्य बाजार में जाम रहता है। इसलिए वे एक घंटे पहले से निकले हैं। अभी जाम में फंसे हैं लेकिन अभी उनकी गाड़ी में आधा घंटा से अधिक है। मशक्कत करनी पड़ी।




-शहर को अतिक्रमण मुक्त करने के लिए तीन दिनों से अनाउंसमेंट कराया जा रहा है। अनाउंसमेंट के बाद भी अतिक्रमण न हटाए जाने पर आज अभियान चलाया है। शहर से अतिक्रमण हटाने को आगे तीन-चार दिन अभियान और चलाया जाएगा।

शिवध्यान पांडेय, एसडीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed