फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Employees seeking to suspend guilty

दोषी कर्मचारियों को निलंबित करने की मांग

Sun, 04 Jan 2015 11:27 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Sun, 04 Jan 2015 11:27 PM IST
विज्ञापन
फीरोजाबाद में नगर निगम कर्मचारियों द्वारा समस्याएं लेकर पहुंची हिमायूंपुर की जनता एवं भाजपा नेता के साथ मारपीट, अभद्रता की घटना की निंदा की गई है। भाजपा, शिवसेना नेताओं ने दोषी कर्मचारियों को निलंबित कर निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। वहीं भाजयुमो ने सड़क पर उतरकर आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन



भाजपा बृज क्षेत्र मंत्री अश्विनी भारद्वाज ने कहा कि शहर में जगह-जगह स्वकर का विरोध हो रहा है। जिलाध्यक्ष अरविंद पचौरी ने कहा कि नगर निगम भ्रष्टाचार में डूबा है। चेतावनी देने वालों में ज्ञानप्रकाश श्रीवास्तव, कृष्णकांत शर्मा, आरडी सिंह चौहान, सौरभ गर्ग, महेश पूरन, आदित्य उपाध्याय आदि हैं।
विज्ञापन




भाजपा के प्रतिनिधिमंडल ने विधायक मनीष असीजा के साथ डीएम से मिलकर दोषियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग की। भाजपा जिलाध्यक्ष अरविंद पचौरी ने क्षेत्रीय जनता के साथ नगर आयुक्त से मुलाकात की। पूर्व जिलाध्यक्ष सुनील शर्मा, जिला प्रवक्ता पवन दीक्षित, केके शर्मा, पुष्पेंद्रपाल सिंह, वृंदावनलाल गुप्ता, कप्तान सिंह राजपूत, चन्द्रप्रकाश मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

हिमायूंपुर में आयोजित भाजयुमो की बैठक में महानगर उपाध्यक्ष डा. सुभाषचंद्र राठौर ने कहा कि लोकतंत्र की आवाज को दबाया गया तो भाजयुमो सड़क पर उतरकर आंदोलन करेगी। महामंत्री निकुंज शुक्ला, दीपक गुप्ता ने चेतावनी देते हुए कहा कि डीएम को 72 घंटे का अल्टीमेटम दिया है। प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुरेंद्र राठौर, राजेश झा, नमन बंसल, वैभव मुरवारिया, शुभम सिंघल, गौरव शर्मा, दीपक गुप्ता, शिवम मौजूद थे।
शिवसेना जिला प्रमुख पं. राजीव शर्मा ने कहा घटना निंदनीय है। एमपी जाटव, सुनील राठौर, पिंटू राठौर, सत्यवीर कुशवाहा मौजूद थे।

फरियादियों के खिलाफ मामला दर्ज
शनिवार को नगर निगम में हुए बवाल का मामला गरमाता जा रहा है। पुलिस ने निगम कर्मचारी प्रमोद यादव की तहरीर पर फरियादियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed