{"_id":"66675847e03bc8ec8e0ea6e6","slug":"electricity-theft-caught-in-three-houses-at-ajmeri-gate-firozabad-news-c-169-1-sagr1024-126467-2024-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: अजमेरी गेट पर तीन घरों में पकड़ी बिजली चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: अजमेरी गेट पर तीन घरों में पकड़ी बिजली चोरी
Tue, 11 Jun 2024 01:17 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Tue, 11 Jun 2024 01:17 AM IST
विज्ञापन
अजमेरी गेट पर तीन घरों में पकड़ी बिजली चोरी संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। रविवार रात को अधीक्षण अभियंता शहरी आरएस यादव के नेतृत्व में चेकिंग अभियान चलाया गया। तीन घरों में विद्युत चोरी के मामले पकड़े गए। कार्रवाई से उपभोक्ताओं में खलबली मची रही।
अधीक्षण अभियंता आरएस यादव अजमेरी गेट क्षेत्र में निरीक्षण करने के लिए गए। इस दौरान एसडीओ अजय कुमार की टीम और पुलिस फोर्स भी साथ रहा। घरों में कटिया डालकर विद्युत चोरी के मामले पकडे़। टीम ने वीडियोग्राफी कराने के साथ ही कनेक्शन काट दिए। अधीक्षण अभियंता ने बताया कि तीनों उपभोक्ताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। संवाद
विद्युत कटौती से परेशान रहे उपभोक्ता
फिरोजाबाद। लेबर कॉलोनी सबस्टेशन यार्ड में 33केवी अंडरग्राउंड केबल में फॉल्ट होने के कारण फीडर की सप्लाई बंद की गई। यार्ड में बिजली व्यवस्था को ठीक करने के लिए टीमें तुरंत सक्रिय हो गई। आधा घंटे तक विद्युत सप्लाई पूरे फीडर की ठप रही। जेई जितेंद्र कुमार ने बताया कि अंडरग्रांउड केबल में समस्या आ गई थी। उसे ठीक करने के लिए शटडाउन लिया गया। संवाद