फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Electricity supply was disrupted for 9 hours due to breakage of electric pole and cable.

Firozabad News: विद्युत पोल और केबल टूटने से 9 घंटे बाधित रही आपूर्ति

Wed, 19 Nov 2025 06:49 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Wed, 19 Nov 2025 06:49 PM IST
विज्ञापन
Electricity supply was disrupted for 9 hours due to breakage of electric pole and cable.
सांकेतिक - फोटो : सांकेतिक
- माधौगंज फीडर से जुड़े हुए इलाकों में रही परेशानी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

शिकोहाबाद। वाहनों की टक्कर के कारण माधौगंज के पास एक विद्युत पोल टूटकर गिर गया। वहीं पालीवाल चौराहे पर एक अन्य वाहन की वजह से केबल टूट गई। इससे माधौगंज फीडर से जुड़े हुए कई इलाकों में आपूर्ति बाधित रही।

बुधवार को पालीवाल चौराहा के पास एक ट्रक माधौगंज की ओर जा रहा था। अचानक वह पोल से टकरा गया। जिसकी वजह से केबिल टूटकर सड़क पर गिर गई। वहीं माधौगंज में भी एक ओवरलोड वाहन विद्युत पोल से टकराया। दो वाहनों की टक्कर के कारण माधौगंज फीडर से जुड़े हुए इलाकों में विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई, जोकि सुबह 8 बजे से शाम पांच बजे तक सुचारू नहीं हो सकी। आपूर्ति सुचारू न होने के कारण लोगों के घरों में नगरपालिका की पाइप लाइनों से पानी नहीं पहुंचा। जिससे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

एसडीओ शिकोहाबाद हरि सिंह ने बताया कि पालीवाल चौराहे पर केबल और माधौगंज के पास विद्युत पोल टूट गया था। जिसकी वजह से आपूर्ति बाधित रही है। आपूर्ति को सुचारू करने का काम किया जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed